कन्हैया कुमार

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे

871 0

बेगूसराय। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे कन्हैया कुमार  के समर्थकों और स्थानीय लोगों बीच झड़प हो गई । झड़प उस समय हुई जब कन्हैया कुमार को रोड शो के दौरान काले झंडे दिखाए गए । कन्हैया कुमार समेत 12 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है।आरोप है कि इसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने लोगों के साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन पत्र की वैधता पर फैसला आज 

आपको बता दें यह घटना उस समय हुई जब 12 से अधिक स्थानीय युवकों ने क्षेत्र के गढपुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो निकाल रहे कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए।धिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कुमार इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली सोनिया 

जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है, क्योंकि मारपीट में कुछ युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके पहले भी कन्हैया के चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी होती रही है।वहीं, महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन को मैदान में उतारा गया है।

Related Post

Election commission

बंगाल चुनाव : ADG समेत कई अफसरों के तबादले, निर्वाचन आयोग को मिली थी शिकायत

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एडीजी सहित कई अफसरों के तबादले किए हैं। आधिकारिक…
CM Yogi

सीएम ने कसा तंजः हम 5 जी में आ गए, कांग्रेस 2 जी में घोटाला करती थी

Posted by - November 4, 2022 0
कांगड़ा/बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा (ज्वाली, ज्वालामुखी व…
CM Yogi unveiled the Sri Rajagopuram gate of Sugreeva Fort

पांच सौ साल पहले एकजुट हुए होते, तो नहीं देखना पड़ता गुलामी का मुंह : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या में सुग्रीव किले के भव्य श्री राजगोपुरम द्वार का अनावरण…