Priest

62 वर्षीय पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में भर्ती आरोपी

466 0

नई दिल्ली: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार सुबह लगभग 5.40 बजे एक 62 वर्षीय पुजारी (Priest) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले की खबर लगते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि पुजारी (Priest) घायल पड़ा है जिसे जेपीसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सोनी राम के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, सोनी राम को पहले जेपीसी अस्पताल में ले गए वहां सुधार न होने पर इलाज के लिए बाद में जीटीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वह बयान देर शाम अस्पताल से सूचना मिली कि सोनी राम ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में पता चला कि सोनू भट्ट नाम के एक व्यक्ति ने पुजारी को पीटा था।

Bullet को टक्कर देगी TVS की नई बाइक Ronin, कम कीमत में हुई लॉन्च

इस घटना के बाद नाराज लोगो ने सोनू भट्ट को पीटा और ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस दिल्ली में भर्ती कराया गया। इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सोनू भट्ट का इलाज चल रहा है। जांच के अनुसार, भट्ट मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और मृतक को नहीं जानता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

सीएम शिवराज चौहान ने कमलनाथ पर किया पलटवार, प्रशासन को देते है धमकी

Related Post

Kejriwal

दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का होगा आयोजन, अर्थव्यवस्था होगी बूस्ट: केजरीवाल

Posted by - July 6, 2022 0
दिल्ली: अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए दिल्ली में देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री…
amit shah

गृह मंत्री मित शाह ने देहरादून में की ‘घसियारी कल्याण योजना’ की शुरुआत

Posted by - October 30, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के…
CM Dhami attended the NITI Aayog meeting

सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

Posted by - May 27, 2023 0
नई दिल्ली/उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग (NITI Ayog) की गवर्निंग…