Ajmer

अजमेर DSP ने सलमान चिश्ती का दिया साथ- बोल देना नशे में था

524 0

अजमेर: नूपुर शर्मा का सिर कलम करने के भड़काऊ भाषण देने वाले अजमेर (Ajmer) दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद बड़ा मामला सामने आया है। गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे पुलिस सलमान चिश्ती (Salman Chishti) को समझाने वाले पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी संदीप सारस्वत को एपीओ कर दिया मतलब उनको निकाल दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया हैं।

बताया जा रहा है कि डीएसपी ने आरोपी सलमान चिश्ती को कहा था कि बोल देना नशे में था, ताकि बच जाए। पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता वासुदेव देवनानी समेत कई लोगों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। सलमान चिश्ती को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इसके अलावा मंगलवार को गिरफ्तारी के दौरान वीडियो में आ जाओ की आवाज आ रही है। कोई कह रहा है कि हम साथ में ही हैं, चिंता मत कर। वहीं पुलिस वाले भी ‘चलो-चलो, बेफिकर रह’ भी कहते सुनाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान में राष्ट्रीय त्रासदी, भीषण बारिश से गई 77 लोगों की जान

खादिम सलमान चिश्ती ने हाल ही में नूपुर शर्मा के सिर कलम करने के वीडियो वायरल करने के बाद फरार हो गया था। वह दो दिन तक अजमेर के खादिम मोहल्ले में ही घर बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजमेर में सघन सर्च अभियान चलाकर उसे मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। सलमान दरगाह थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर और कई मामले दर्ज हैं, वह आदतन नशेड़ी बताया जा रहा है।

भारत के पूर्व कप्तान धोनी का जन्मदिन, इंग्लैंड में काटा केक

Related Post

shankaracharya nischalananda

उपेक्षा से बेहद नाराज शंकराचार्य, मोदी-शाह को दिया 5 दिन का कड़ा अल्टीमेटम

Posted by - March 13, 2021 0
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पर्व पर पहला शाही स्नान करके अखाड़ों ने हरिद्वार कुंभ की शुरुआत कर दी है। महाशिवरात्रि पर…
युजवेंद्र चहल को दी गाली

हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने युजवेंद्र चहल को दी गाली, रोहित शर्मा भागे

Posted by - January 26, 2020 0
ऑकलैंड। टी20 क्रिकेट की पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए ऑकलैंड में खेले…
Savin Bansal

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2…