साध्वी प्रज्ञा

मोदी ने आतंकी को बनाया प्रत्याशी, कसाब और साध्वी प्रज्ञा एक जैसे : प्रकाश आंबेडकर

1045 0

मुम्बई। मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा लगातार सुर्खियों में हैं। हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा की विवादित टिप्पणी के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर अभी भी जारी है।

प्रकाश आंबेडकर बोले कि कसाब जैसा आतंकी था, वैसी ही आतंकी है साध्वी प्रज्ञा

इसी क्रम में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के पौत्र और वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कसाब जैसा आतंकी था, वैसी ही आतंकी साध्वी प्रज्ञा है। साध्वी पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक आतंकी को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

वीबीए नेता ने कहा कि आरएसएस एक आतंकी संगठन ,जो ​हथियार पुलिस के पास नहीं  वह हथियार आरएसएस के पास 

इसके साथ आंबडेकर ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी जमकर निशाना साधा। वीबीए नेता ने कहा कि आरएसएस एक आतंकी संगठन है। जो ​हथियार पुलिस के पास नहीं हैं, वो ​हथियार आरएसएस के पास है। बता दें कि हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी के बाद साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को अपना बयान वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था कि यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वो उसे वापस लेती है। वहीं साध्वी प्रज्ञा के बयान पर उनकी पार्टी बीजेपी ने इससे किनारा कर लिया है। बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा का निजी बयान बताया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि 26/11 के मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को उनके कर्मों की सजा मिली

बतातें चलें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि 26/11 के मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को उनके कर्मों की सजा मिली है। उनके कर्म ठीक नहीं थे, इसलिए उन्हें संन्यासियों का श्राप लगा था। साध्वी ने कहा कि जिस दिन मैं जेल गई थी उसके 45 दिन के अंदर ही आतंकियों ने उसका अंत कर दिया।

Related Post

पीएम मोदी

जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा-प्रधानमंत्री

Posted by - January 3, 2019 0
गुरदासपुर।भाजपा-अकाली दल की धन्‍यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताते हुए…
इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…
सीडीएस बिपिन रावत

सीडीएस बिपिन रावत बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिकी मॉडल अब जरूरी

Posted by - January 16, 2020 0
नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग के तीसरे दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने आतंकवाद को लेकर अपनी राय…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…
E-Transport

राहुल का बयान यूपी और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश : योगी

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। संसद में अयोध्या में विस्थापितों को दिये गये मुआवजे को लेकर राहुल गांधी के भाषण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…