नवजोत सिद्धू को सबक

सिद्धू को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना चाहती है बीजेपी, बनाई जा रही रणनीति

906 0

अमृतसर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर प्रहार कर रहे मंत्री नवजोत सिद्धू को सशक्त जवाब देने के लिए बीजेपी अमृतसर से एक मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी है। भाजपा प्रदेश में अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं प्रदेश की राजनीति में अकाली दल के साथ राजनीतिक बराबरी करने के लिए भी इस सीट को जीतना बीजेपी के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें :-आजम खां जैसों से निपटने के लिए बनाया था एंटी रोमियो स्क्वॉड : योगी आदित्यनाथ 

आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा नवजोत सिद्धू को बड़ा सबक सिखाना चाहती है। इसके लिए पार्टी की ओर से बेहद सख्त रणनीति बनाई जा रही है। बीजेपी एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है, जो चुनाव जीतने के अलावा नवजोत की शैली में उसके राजनीतिक कटाक्षों का जवाब भी दे सके।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: CM योगी इन जगहों पर आज करेंगे चुनावी सभाएं 

जानकारी के मुताबिक अमृतसर संसदीय हलके में 52 फीसदी से अधिक सिख मतदाता हैं, जिसमें से अधिकतर जट्ट सिख हैं। भाजपा ने पहली बार 2004 में जट्ट सिख नवजोत सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा था। सिद्धू ने सांसद के तौर पर बीजेपी में किसी भी जट्ट सिख नेता को उभरने नहीं दिया। सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के बाद कई जट्ट सिख सिद्धू के साथ भाजपा में आए और कुछ को छोड़ कर बाकी उनके साथ ही कांग्रेस में चले गए।

Related Post

Vande Bharat

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Posted by - November 11, 2025 0
वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी…
CM Yogi

समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी

Posted by - July 9, 2025 0
आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आजमगढ़ में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि…
प्रियंका का बीजेपी पर हमला,

प्रियंका का हमला, भाजपा नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान

Posted by - March 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार यानी आज राज्य…
बाकी मुसलमानों से क्या शिकायत?

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर माया का सवाल, कहा- बाकी मुसलमानों से क्या शिकायत?

Posted by - January 28, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार…