School bus

कुल्लू में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस

656 0

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में सोमवार सुबह आठ बजे निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में एक निजी स्कूल बस (School bus) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस (School bus) के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है।घटना नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में सुबह करीब आठ बजे की है, बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे।

जो लोग बीजेपी से संतुष्ट नहीं हैं वो AAP को वोट दें: केजरीवाल

कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा, “स्कूल बस कुल्लू से सैंज घाटी में नियोली-शानशेर रोड पर रास्ते में थी। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, बचाव अभियान जारी है। इस बीच, घायलों को कुल्लू के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। कुल्लू से चिकित्सा और बचाव दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Related Post

भारतीय रेलवे

ट्रेन में भी अब मिलेगा खाने को ये सब, IRCTC ने निकाला ‘खुशियों की डिलीवरी’ योजना

Posted by - December 9, 2019 0
नई दिल्ली। ट्रेनों में हर रोज अधिक से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका प्रतिदिन…
DM Vinay Shankar Pandey

सम्मान समारोह में बाेले जिलाधिकारी, मैंने कभी चुनौतियों की परवाह नहीं की

Posted by - May 19, 2023 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय (DM Vinay Shankar Pandey) के सम्मान में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक सम्मान समारोह…
Maulana Shahabuddin

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर/बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले की…