राहुल गांधी

राहुल गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

1103 0

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस नेता राज कुमार चौहान के समर्थकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। चौहान के समर्थकों ने इन अटकलों के बीच प्रदर्शन किया कि किसी बाहरी व्यक्ति को तरजीह देकर उन्हें टिकट से वंचित किया जा रहा है।

राज कुमार चौहान हमारे उम्मीदवार हैं और कोई बाहरी व्यक्ति स्वीकार नहीं

चौहान के समर्थन में तख्तियां थामे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं के खिलाफ नारे लगाए। तख्तियों पर लिखा था कि राज कुमार चौहान हमारे उम्मीदवार हैं और कोई बाहरी व्यक्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-आजम खां जैसों से निपटने के लिए बनाया था एंटी रोमियो स्क्वॉड : योगी आदित्यनाथ 

उत्तर पश्चिम दिल्ली से राज कुमार चौहान समर्थक यह खबर फैलने के बाद नाराज हो गए कि उन्हें नहीं दिया जा रहा है टिकट

पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, चांदनी चौक से तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं और दिल्ली पार्टी इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित, पश्चिम दिल्ली से ओलंपियन रेसलर सुशील कुमार, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, दक्षिण दिल्ली से रमेश कुमार, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से राज कुमार चौहान को मैदान में उतारने के लिए तैयार है। हालांकि चौहान के समर्थक यह खबर फैलने के बाद नाराज हो गए कि उन्हें टिकट नहीं दिया जा रहा है।

महाबल मिश्रा के समर्थकों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के समर्थकों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। समर्थक मिश्रा के लिए टिकट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि महाबल मिश्रा को पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें महाबल मिश्रा का नाम नहीं है। इसी को लेकर मिश्रा के समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी- योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान/वैशाली/भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Posted by - November 4, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आगामी 6,7 और 8 नवंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थियों…
Road Safety

सीएम योगी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य…
CM Yogi

गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम योगी ने किया स्वागत

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) शनिवार को अपनी धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविन्द,…
CM Yogi

मिलावटखोरी सामाजिक अपराध, चौराहों पर लगेंगी मिलावटखोरों की तस्वीर: मुख्यमंत्री

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार…