SpiceJet

5 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पाइस जेट के विमान में धुआं, वापस लौटी दिल्ली

535 0

नई दिल्ली: दिल्ली से जबलपुर के लिए जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) के विमान में शनिवार सुबह बड़ा हादसा तल गया है। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई। स्पाइसजेट (SpiceJet) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान कुल 230 यात्री सवार थे, टेक ऑफ करने के बाद जब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं दिखने लगा। इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। दरअसल, जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी केबिन में चारों तरफ अचानक से धुआं फैलने लगा।

वीडियो में देख सकते है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद को पंखा कर रहे थे। वहीं इस घटना को लेकर शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने डीजीसीए पर निशाना साधा। बता दें कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और अब उन्हें दूसरी फ्लाइट से जबलपुर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जान बचाने के लिए क्रू मेंबर्स को सलाम। उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग के लिए पसंदीदा एयरलाइन होने के कारण डीजीसीए एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता।

यूपी में डिरेल हुई बोगी, रामपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी

 

Related Post

CM Dhami

लोस चुनाव में विस्तारकों की योजना ने जीत को बनाया आसान: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों की चुनावों में भूमिका को लेकर जमकर प्रशंसा…

अब सरकार के आगे गिड़गिड़ाउंगा नहीं, किसानों के लिए कोर्ट जाऊंगा- वरूण गांधी

Posted by - October 29, 2021 0
पीलीभीत। किसानों के समर्थन को लेकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण…
CM Dhami

सीएम धामी के जनपद प्रवास से विकास को गति, आमजन से सीधे कर रहे हैं संवाद

Posted by - November 13, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। इस दौरान वह विकास…