Train

यूपी में डिरेल हुई बोगी, रामपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी

515 0

रामपुर: यूपी में बरेली-रामपुर (Bareilly-Rampur) रेल लाइन पर शुक्रवार रात 10 बजे मुरादाबाद की ओर आ रही मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। एक डिब्बा रामपुर में शहजादपुर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हो गया। इस कारण बरेली-मुरादाबाद रूट पर घंटों रेल (Train) यातायात बाधित रहा। 5 घंटों की कड़ी मशक्‍कत के बाद रेलकर्मियों ने डिरेल हुई बोगी को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद फिर से रेल (Train) लाइन की मरम्‍मत का काम शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों को बरेली से चंदौसी के रास्‍ते मुरादाबाद होकर चलाया गया। इस हादसे के कारण बरेली से मुरादाबाद होकर दिल्ली, पंजाब, हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। करीब पांच घंटे तक बरेली-रामपुर रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहने के बाद देर रात करीब तीन बजे ठीक हो सकी। इस दौरान बरेली की ओर से आने वाली कई ट्रेनों को रास्‍ते में ही रोकना पड़ा, वहीं 10 ट्रेनों के रूट बदलने पड़े।

तेज भूकंप से हिली ईरान की धरती, 5 की मौत, कई घायल

इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के लेट होने और कई के रूट बदलने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्‍टेशन पर कई यात्री घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करते दिखे। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मालगाड़ी की बोगी के बेपटरी होने कारण का पता लगाने के लिए लोकोपायलट से पूछताछ की जा रही है।

झारखंड: MS Dhoni 40 रुपये में करवा रहे है घुटनों का इलाज

Related Post

Maha Kumbh

एप के माध्यम से ई रिक्शा और ई ऑटो भी बुक कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

Posted by - December 2, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवम् सुविधाजनक यात्रा के लिए योगी सरकार…
Yogi Adityanath

दस लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य के साथ फिर होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Posted by - March 30, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विकास का एजेंडा तय करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा…