Yashwant Sinha

सीएम राव पूरी कैबिनेट के साथ यशवंत सिन्हा का करेंगे स्वागत लेकिन पीएम मोदी का नहीं

613 0

हैदराबाद: हैदराबाद में टीआरएस ने संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के स्वागत की जबरदस्त तैयारी कर ली है। जिधर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को आना है उस रुट से बीजेपी के झंडे रातों-रात उतरवा लिए गया है। आज से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी आज इस बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंच रहे हैं लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बेगमपेट एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव व स्वागत नहीं करेंगे।

यशवंत सिन्हा की अगवानी के लिए सीएम के. चंद्रशेखर राव खुद हैदराबाद एयरपोर्ट पर जाएंगे, इसके कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान भी यहां लैंड करेगा लेकिन उनको रिसीव तेलंगाना सरकार का सिर्फ एक मंत्री जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री भी सिन्हा का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें कि भाजपा नीत राजग ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

Jagannath Rath Yatra में ममता बनर्जी संग पहुंची नुसरत जहां

Related Post

शरद पवार

महाराष्ट्र सरकार पर फिर बढ़ा सस्पेंस, शरद पवार बोले- ‘कुछ बताने लायक नहीं’

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में नई सरकार बनाने की कवायद लगातार जारी है। इसमे सबसे आगे है शिवसेना जो…
CM Yogi

‘बार-बार नहीं होनी चाहिए मां सीता की अग्निपरीक्षा’, भारी गले से अयोध्यावासियों से बहुत कुछ कह गये सीएम योगी

Posted by - October 30, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को दीपोत्सव 2024 के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता…
Yogi government's fight against illegal conversion continues

योगी सरकार की अवैध धर्मांतरण के खिलाफ जंग जारी, 16 अवैध धर्मांतरण के आरोपियों को दिलायी सजा

Posted by - July 10, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) की अवैध धर्मांतरण (Illegal Conversion) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। योगी सरकार के निर्देश…
Maha Kumbh

सोशल मीडिया पर नंबर वन ट्रेंड बना #एकता_का_महाकुम्भ

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ (MahaKumbh) को एकता…