Nupur Sharma

नुपुर शर्मा के बयान से देश का माहौल हुआ खराब, टीवी पर जाकर मांगे माफी

614 0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के भड़काऊ बयान के मामले में फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा से कहा कि आपके बयान से देश का माहौल खराब हुआ है, ये गैर जिम्मेदाराना बयान है। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए आपको टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए। अदालत ने यह टिप्पणी उस समय की जब टिप्पणी करने के लिए भाजपा द्वारा निलंबित नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने अपने खिलाफ सभी प्राथमिकी दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया।

नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने अदालत को बताया कि उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगी थी और पैगंबर के खिलाफ अपनी टिप्पणी वापस ले ली थी। उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी। नुपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक टेलीविजन डिबेट के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा कि आप अपने आप को वकील कहती हैं, फिर भी ऐसा बयान दिया।

नाबालिग किशोरी का बड़ी बहन ने पकड़ा रखा हाथ, 4 प्रेमियों से करवाया गैंगरेप

कोर्ट ने कहा कि आपके बयान से देश की बदनामी हुई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आप इस मामले में हाईकोर्ट जाएं। नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज सभी मामलों को दिल्ली में ट्रांसफर किए जाने की अर्जी लगाई थी। अदालत ने उन्हें इस बात के लिए नसीहत देते हुए कहा, “टीवी चैनल और नुपुर शर्मा का इस मामले पर चर्चा करने का क्या काम है, जो एक एजेंडा को बढ़ावा देने के अलावा विचाराधीन है?”

बाइक पर प्रेमिका को घूमाने वाले पति रहे सावधान! नहीं तो पत्नी करेगी ये अंजाम

Related Post

corona-virus

कोरोना वायरस: कनाडा से लखनऊ आई महिला डॉक्टर में संक्रमण के लक्षण, मरीजों की संख्या 68

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। बहुत तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया में दहशत का माहौल…
chhalaang

राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर ने मचाई धूम

Posted by - October 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ (chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता द्वारा…

यूपी में बढ़े वोट प्रतिशत को पार्टी के लिए अच्छा संकेत -प्रियंका गांधी

Posted by - October 24, 2019 0
रायबरेली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं नतीजों में कांग्रेस ने हरियाणा में भाजपा को…
CM Dhami appreciated the achievement

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

Posted by - April 24, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि यह सभी उत्तराखंडियों के लिए…