Water

जून की गर्मी में मुंबई में पानी की कमी, 10 फीसदी होगी कटौती

626 0

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में पानी का संकट गहराने लगा है, जिसकी वजह से नागरिक निकाय ने आज शुक्रवार से पानी (Water) में 10 प्रतिशत कटौती करने का एलान किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि शहर और उसके उपनगरों के अलावा, ठाणे और भिवंडी नगर निगमों, कुछ गांवों में झीलों में पानी (Water) के स्टॉक में सुधार होने तक 10 प्रतिशत कटौती रहेगी।

BMC के मुताबिक, जून की बारिश पिछले वर्ष में महीने के दौरान दर्ज की गई औसत बारिश से लगभग 70 प्रतिशत की कमी की वजह से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित सात झीलें वित्तीय राजधानी को 3,800 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) पानी उपलब्ध कराती हैं। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अपर्याप्त वर्षा के कारण उनमें मौजूदा स्टॉक 10 प्रतिशत से नीचे चला गया है।

भीषण गर्मी से आज मिलेगी राहत! झमाझम बारिश के आसार

बीएमसी ने कहा, मुंबई मेट्रोपॉलिटन सिटी को पानी की आपूर्ति करने वाले सात बांधों और झीलों में अपर्याप्त वर्षा और अपर्याप्त पानी के स्टॉक के कारण, 27 जून 2022 से बीएमसी क्षेत्राधिकार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती लागू की जा रही है।

सिडबी के ऋण और अग्रिम में 29 फीसदी का इजाफा

Related Post

CM Vishnudev Sai

CAA लागू करने के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी शुभकामनाएं

Posted by - March 11, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…
CM Yogi

कश्मीर से सुदूर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में नाथ अनुयायियों की बड़ी शृंखला: सीएम योगी

Posted by - July 9, 2023 0
रोहतक/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को हरियाणा के रोहतक स्थित बोहर में बाबा मस्तनाथ जी की…
अमित शाह

अमित शाह बोले- जम्मू-कश्मीर कर्फ्यू जैसे कोई हालात नहीं, पत्थरबाजी में आई कमी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यसभा में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर…