Draupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, मंदिर में लगाई झाड़ू

521 0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्हें को जेड प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की सुरक्षा में केंद्र सरकार के निर्देश पर सीआरपीएफ के कमांडो अब 24 घंटे तैनात रहेंगे। बुधवार को मुर्मू ओडिशा के एक शिव मंदिर में गईं और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाई।

एनडीए द्वारा मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के कुछ घंटे पहले ही विपक्षी दलों की तरफ से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान किया गया था। यशवंत सिन्हा पहले बीजेपी के ही नेता थे, लेकिन बाद में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली। यशवंत सिन्हा के प्रचार को धार देने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से एक कैंपेन कमिटी बनाई गई है। इसकी पहली बैठक आज बुधवार को होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 64 वर्षीय एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह ओडिशा के मयूरभंज जिले में रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की। उन्होंने झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई भी की, द्रौपदी मुर्मू का जन्म आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में ही हुआ था। वह आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी गईं।

संजय राउत का बयान, एकनाथ शिंदे से फोन पर हुई एक घंटे बात

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने द्रौपदी मुर्मू को वीआईपी प्रोटेक्शन देने का निर्देश जारी किया। मुर्मू को संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब सीआरपीएफ के 14 से 16 जवान हर वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। रायरंगपुर में मुर्मू के घर की भी सुरक्षा अब यही संभालेंगे।

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज

 

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन से पूर्व महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को पूरा…
cm yogi

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…
CM Yogi released the book 'Narendra Modi, the golden aura of India'

अब गंदगी और गैंगेस्टर नहीं, गाजियाबाद की पहचान शिक्षा और उद्योग से जुड़ चुकी है : मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष…