राज बब्बर

बसपा उम्मीदवार ने दी राज बब्बर को दी ‘जूतों’ से मारने की धमकी, VIDEO वायरल

1236 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं की बदजुबानी जारी है। चुनावी मौसम में अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला बोलते वक्त नेताओं द्वारा शब्दों की मर्यादा लांघने और असंसदीय भाषा के इस्तेमाल करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चुनाव आयोग की लाख सख्ती व कार्रवाई के बाद अभी भी कुछ नेता अपनी जुबान पर संयम नहीं रख पा रहे हैं।

बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने राज बब्बर को ‘कुत्ता कहा और दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से मारने की धमकी दी 

फतेहपुर सीकरी से बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार राज बब्बर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने राज बब्बर को ‘कुत्ता कहा है और उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें :-साइकिल पर सवार हुईं पूनम सिन्हा, राजनाथ को दे सकती हैं चुनौती

राज बब्बर को कहा कि ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों, तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ा के जूतों से मारूंगा

बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने भाषा की सीमा लांघते और धमकी भरे लहजे में राज बब्बर को कहा कि ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों, तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ा के जूतों से मारूंगा जो झूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा, गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को। इससे पहले भी गुड्डू पंडित पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार राज बब्बर इस बयान के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार राज बब्बर इस बयान के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उनके माता-पीता ने उनको नसीहत दी होगी। जब वह उन तक नहीं पहुंची तो राज बब्बर की क्या औकात की? बता दें कि सोमवार को फतेहपुर सीकरी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली हुई थी।

Related Post

पनीर खाने में जितना लगता है स्वादिष्ट, उतना ही इस बीमारी के लिए है लाभकारी

Posted by - June 7, 2019 0
डेस्क। पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना पनीर खाने के क्या-क्या बड़े…
Gandiv-5

सीएम योगी ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और यूपी पुलिस के…
YIDA

जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने रायबरेली जिला प्रशासन को सांसद निधि के इस्तेमाल की दी संस्तुति

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस की लड़ाई में अपने संसदीय क्षेत्र यूपी के रायबरेली जिला प्रशासन…