CM Yogi

अपने मंत्रियों संग सीएम योगी आज देखेंगे फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

573 0

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Prithiviraj) देखेंगे। लोकभवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को देश भर में रिलीज होगी। उससे पहले आज लखनऊ (Lucknow) में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए इसकी विशेष स्क्रीनिंग दिन में साढ़े 11 बजे से होगी। फिल्म देखने के बाद योगी सरकार उसे टैक्स फ्री कर सकती है। आखिरी बार सीएम योगी ने ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म देखी थी।

अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज पर बनी है फ़िल्म

यह फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी है। रिलीज से पहले ही यह एक्शन-ड्रामा फिल्म चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज रासो की पुस्तक पर आधारित इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान और मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

सुगम हुआ आवगमन, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को लगे पंख : CM Yogi

पानी की तरह बहाया गया है फिल्म पर पैसा

फिल्म में 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया गया था। इस सेट के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए। फ़िल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अपने पृथ्वीराज के रोल के लिए अक्षय ने 60 करोड़ रुपए फीस ली है।

फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

सीएम योगी आज अपने मंत्रियों संग देखेंगे फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

Related Post

Agra-Lucknow

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Posted by - July 19, 2022 0
इटावा: यूपी के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस…
tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी…
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार

Posted by - September 1, 2020 0
फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई…
UPITS 2025: Khadi Fashion Show

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

Posted by - September 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के तीसरे दिन शनिवार को प्रदर्शनी स्थल पर रिकॉर्ड तोड़…
ARVIND KEJARIWAL

उम्र सीमा हटे तो दिल्ली में 2-3 महीनों में सबको लग सकती है वैक्सीन- अरविंद केजरीवाल

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी होने के कारण वैक्सीनेशन रुकने की…