Deepak chahar

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

677 0

आगरा: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak chahar) बुधवार शाम को आगरा में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) के साथ पारिवारिक समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। आगरा (Agra) के वायु विहार निवासी चाहर और जया ने फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में 7 फेरे लिए। इससे पहले संगीत सेरेमनी के दौरान दीपक चाहर और उनकी होने वाली पत्नी जया भारद्वाज ने जमकर डांस किया था। बता दें कि दीपक ने जया भारद्वाज को पिछले साल आईपीएल के दौरान शादी के लिए स्टेडियम में प्रपोज किया था। जया भारद्वाज बिग बॉस में भाग लेने वाले सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं, वो मूल रूप से दिल्ली के बारह खंबा रोड़ की रहने वाली हैं।

दूल्हा बने दीपक चाहर घोड़ी परबैठकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर होटल पहुंचे। दीपक ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी है। बैंड-बाजे की धुन पर दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर और बहन मालती चाहर ने जमकर डांस किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुईं।

महेंद्र सिंह धोनी पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला

उधर, दुल्हन जया भारद्वाज ने भी शानदार गेटअप लिया, दीपक और जया की शादी में दोनों परिवार के लोग खुशी से झूम रहे हैं। होटल जेपी पैलेस में दीपक और जया की शादी में शाही तैयारियां की गई हैं। दूल्हे के पापा लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, भाई राहुल चाहर, बहन मालती के साथ खास मेहमानों ने डांस किया।

भारत बंगलादेश के बीच तीसरी यात्री ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ

Related Post

संघ का 5 दिवसीय मंथन खत्म, चुनाव से पहले एक्टिव होंगी शाखाएं, चादर-फादर मुक्त भारत होगा नारा

Posted by - July 14, 2021 0
यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे संघ की चित्रकूट में चल रहा पांच दिवसीय मंथन खत्म हो गया है, संघ…
Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण कर उसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक केन्द्र के रूप में पुनर्स्थापित कर रही…
diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

Posted by - April 3, 2021 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up…