Aadhaar registration

परिषदीय विद्यालयों के हर बच्चे का होगा आधार पंजीकरण

595 0

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों (Schools) के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) इन विद्यालयों को पाइप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराएगी । सरकार ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। वहीं आगामी दो सालों में 50  हजार विद्यालयों में फर्नीचर और 42  हजार में स्मार्ट क्लास (Smart Class) की स्थापना की जाएगी। नामांकन में फर्जीवाड़ा रोकने की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इसके लिए चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू कर दिया है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का शत प्रतिशत आधार पंजीकरण (Aadhaar registration) किया जाएगा ।

अगले छह माह में पाइप से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ ही सरकार सभी परिषदीय विद्यालयों में शौचालय भी तैयार कराएगी । अभी तक इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ता हैं। कुछ विद्यालयों में पानी की टंकियाँ भी लगीं हैं।   लेकिन अब सरकार ने पाइप से पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की है।

दो करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य

परिषदीय विद्यालयों में व्यापक सुधार के बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चों के नामांकन में तेजी से सुधार हुआ है। सत्र 2016-17 में यह संख्या 1.52 करोड़ थी जो सेशन 2020-21 में बढ़कर एक करोड़ 73 लाख तक पहुँच गयी है। योगी सरकार 2.0 सत्र 2022-23 में दो करोड़ बच्चों के नामांकन के लक्ष्य को हासिल करने का निर्णय लिया है।

चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से रूकेगा पंजीकरण का फर्जीवाड़ा

परिषदीय विद्यालयों में नामांकन फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। इस तकनीकी से अब फर्जी नामांकन नही हो सकेगा।

ई-बजट, ई-कैबिनेट के बाद अब विधानसभा में ई-विधान: सीएम योगी

सर्व शिक्षा अभियान के तहत लागू इस सिस्टम में छात्रों का पूरा रिकॉर्ड यू डायस के जरिये आनलाइन होगा।इस रिकॉर्ड के साथ विद्यार्थियों के आधार भी लिंक होंगे। अगले दो साल में इस सिस्टम से प्रदेश में पढ़ने वाले सभी छात्र/छात्राओं को जोड़ा जाएगा।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

योगी सरकार ने छह माह में परिषदीय शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है।वहीं सरकार अगले छह माह तक  भी छात्र/ छात्राओं के यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर, जूता- मोजा का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके माता -पिता/ अभिभावक के खाते में ट्रांसफर करेगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास यूपी सरकार की प्राथमिकता

वहीं लोक कल्याण संकल्प के वादे को पूरा करने के लिए  सभी परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर और स्मार्ट विद्यालयों के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार की कार्ययोजना के मुताबिक अगले दो सालों में प्रति वर्ष 25 हजार विद्यालयों में फर्नीचर और 21 -21 हजार विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

इन्वेस्टर्स के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया तथा इन्वेस्टर्स के…
CM Yogi

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

Posted by - March 6, 2026 0
लखनऊ। पहली बार लोकतंत्र में कानून व्यवस्था किसी चुनाव में मुद्दा बनी और इसी का परिणाम है कि आजादी के…
cm yogi

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री

Posted by - January 17, 2026 0
चंदौली: देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में शनिवार को चंदौली में…
Pankaj Chaudhary

भाजपा में न वंशवाद चलता है, न जातिवाद, केवल कार्यकर्ता सर्वोपरि: पंकज चौधरी

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा कि भाजपा में…