Save Tree

14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास चलाएगी योगी सरकार

328 0

लखनऊ: योगी सरकार 36.80 करोड़ पौधरोपण के बाद अब पेड़ बचाओ अभियान (Save Trees Campaign) त्रैमास चलाएगी। यह अभियान 3 अक्टूबर से लेकर 14 जनवरी तक चलेगा। मंगलवार को वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल नदी तट पर स्थित ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान (Save Trees Campaign) त्रैमास का शुभारंभ किया। उन्होंने सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।

जनपदों का निरीक्षण करेंगे वन मंत्री

वन मंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान (Save Trees Campaign) त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोण महाअभियान के अंतर्गत रोपित किये गये वृक्षों की देख-भाल एवं सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाये गये हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाय, क्योंकि ये पेड़ मॉं के नाम से लगाये गये हैं और मॉं से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह स्वयं जनपदों का भ्रमण कर रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है जीतः सीएम योगी

इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पीसीसीएफ वन्य जीव संजय श्रीवास्तव, एमडी वन निगम सुनील चौधरी, पीसीसीएफ कार्ययोजना अशोक कुमार, उप्र वन निगम के महाप्रबंधक संजय पाठक, सीसीएफ लखनऊ मंडल रेनू सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Related Post

Keshav Maurya

जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य के विकास का खाका: केशव मौर्य

Posted by - May 8, 2026 0
लखनऊ: 7 कालिदास मार्ग, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास…

योगेंद्र यादव का तंज, कहा- डिबेट में आने पर भाजपा प्रवक्ता खुद को एंकर समझ लेते हैं

Posted by - August 7, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इसी मुद्दे को लेकर स्वराज इंडिया के…
विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह और अंगद की दोबारा हुई शादी, खास अंदाज में किया गृह प्रवेश

Posted by - November 23, 2019 0
नवांशहर। नवांशहर खास बहू उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विशेष अंदाज में शनिवार को गृह…