Gangrel Dam

गंगरेल डैम में भरा 91 फीसदी पानी, गेट खुलने से पहले गांवों को जारी अलर्ट

612 0

धमतरी: इस साल आषाढ़ माह में ही झमाझम बारिश होने की वजह से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) (Gangrel Dam) में 91 फीसदी तक भर गया है। बांध में 27 टीएमसी से अधिक जलभराव हो गया है। वहीं बांध में कैचमेंट एरिया से प्रति सेकेंड 15 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है, इससे बांध का जलस्तर बढ़ने लगा है। कुछ देर बाद डैम को खोला जाएगा। ऐसे में महानदी के किनारों के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं जिले के सोंढूर, दुधावा व माड़मसिल्ली बांध में भी पानी की आवक होने से जलस्तर में सुधार हुआ है। सभी बांधों में पानी की आवक बनी हुई है, इससे बांधों की सेहत में पहले से काफी सुधार है। इस माह में हुई बारिश ने सभी वर्गों के चेहरे खिला दिए। माह के अंतिम सप्ताह में हुई भारी वर्षा से जिले में चहूं ओर पानी-पानी हो गया, लेकिन 13 जुलाई से बारिश थम गई है।

चारामा घाटी में भूस्खलन से बाधित हुआ एनएच-30 पर आवाजाही

गंगरेल डैम भी फुल होने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि 76 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। इसे देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। उनके आने के बाद बांध के गेट खोले जाएंगे। अभी के अनुमान के मुताबिक, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

Related Post

CM Dhami

जनता तक सरकार, सरकार तक समाधान – धामी सरकार का रिकॉर्ड अभियान

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन,…
G-Vilas pasand

जी-विलास पसंद नाम की अमरूद की प्र​जाति का पीपीवी और एफआरए के तहत पंजीकरण

Posted by - January 14, 2021 0
लखनऊ। मलिहाबाद के किसान रामविलास मौर्या ने जी-विलास पसंद (G-Vilas pasand) नाम की अमरूद की एक किस्म विकसित की है।…

सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे कुछ हुआ तो अमरिंदर होंगे जिम्मेदार

Posted by - August 27, 2021 0
पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने दावा किया कि…