कराओके सिंगिंग स्टार ऑफ लखनऊ

‘कराओके सिंगिंग स्टार ऑफ लखनऊ’ बने 84 वर्षीय सतीश दलेला

1337 0

लखनऊ। उम्र के पड़ाव को मात देते हुए वाणिज्य कर विभाग से रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर सतीश दलेला ने ज़िक्र होता है। जब कयामत का तेरे जलवो की बात होती है गाना गाया तो दर्शकों की तालियां बजाने पर स्वतः मजबूर हो गई। चौरासी वर्ष का होने के बावजूद भी ग़ज़ब का उत्साह देखने लायक था।

सिंगिंग स्टार कार्य्रकम में पन्द्रह वर्ष से लेकर चौरासी वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

यह मौक़ा था रविवार को आयोजित कराओके सिंगिंग स्टार ऑफ लखनऊ के आयोजन का। अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन,सिटीसीएस फैमिली,रिदम डांस फैक्ट्री एवं आशा वेलफ़ेयर फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन हज़रतगंज में रिदम डांस फैक्ट्री के हाल में आयोजन किया गया। सिंगिंग स्टार कार्य्रकम में पन्द्रह वर्ष से लेकर चौरासी वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने गायन प्रस्तुति दी

हरदोई से आई वन्दना गुप्ता ने नैनो में बदरा छाए बिजली सी चमके हाय ऐसे में बलम मोहे गरवा लगा ले गाया तो वही एलआईसी हज़रतगंज ब्रांच के प्रबंधक हरजीत सचदेवा ने जब दीप जले आना,जब शाम ढले आना गाया। हरदोई से ही आये सुमित श्रीवास्तव ने दो दिल मिल रहे है मगर छुपके चुपके गाया। विजेता सतीश दलेला को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल लोक गायिका मालविका हरिओम ने मोमेंटो,सर्टिफिकेट एवं उपहार प्रदान किया गया।

 

भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को वर्ल्ड विज़न इंडिया के लखनऊ प्रबंधक स्टीव डेनियल राव एवम मुंबई से आये हुए फ़िल्म निर्माता समीर हुसैन ने सर्टिफिकेट दिया एवम उनका उत्सावर्धन किया। करन दिवाकर,रुचि अरोड़ा,शीबा,राज अग्रवाल,ईशान,कृभको से रिटायर्ड जीएम अखिलेश चंद्रा, डीके श्रीवास्तव सहित कई अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी। कॉमेडी से भरपूर मंच संचालन विजय कुमार गुप्ता ने किया।

शौक़ को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ सिंगिग स्टार ऑफ लखनऊ सीज़न फर्स्ट

मुख्य आयोजक अंजली पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी उम्र के लोगों में गायन के साथ साथ वार्तालाप स्थापित करना है। इस तरह का आयोजन लखनऊ में सभी वर्गों के लिए पहली बार हो रहा है इसी के साथ समय समय पर इस प्रोग्राम के कई भाग आयोजित किये जायेंगे जिसमे प्रत्येक उम्र के लोग शामिल हो सकते है। जज की भूमिका में रही लोक गायिका मालविका हरिओम ने कहा की ऐसे कार्यक्रम का होते रहना चाहिए क्योंकि यह लखनऊ में पहली बार कराओके पर गायन का कार्यक्रम हो रहा है जिसमे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भाग ले रहे है और पूरी ऊर्जा के साथ गा रहे हैं।

स्टीव डेनियल राव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कराओके पर गाना थोड़ा कठिन होता है, क्योंकि यहां पर करेक्सशन की कोई गुन्जाईश नहीं होती। फ़िल्म निर्माता समीर हुसैन ने कहा की कमाल की ऊर्जा बुज़ुर्गो में भी भरी हुई है।

सिंगिंग स्टार के आयोजन में सिटीसीएस कल्ट दी कल्चरल सोसाइटी से मनोज कुमार,आशा वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवम सोशल एक्टिविस्ट बृजेन्द्र बहादुर मौर्य,रिदम डांस फैक्ट्री के प्रबंधक सागर शान सहित आदि लोग मौजूद रहे। सोशल एक्टिविस्ट मनोज कुमार की तरफ से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।

Related Post

Weather Forecasting

हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत: धामी

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून । हरिद्वार, पंतनगर और औली में अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान रडार स्थापित किए जाएंगे, जिससे राज्य का चेतावनी तंत्र और…
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2025 0
पश्चिमी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी चंपारण पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बगहा में आयोजित…
CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

Posted by - April 23, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई…
CM Vishnudev Sai

लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना

Posted by - April 1, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
DM Savin Bansal

गिफ्ट डीड शर्तों का उल्लंघन; नाफरमानी पर; चला डीएम के न्याय का हथोड़ा; डीड कैंसिल

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के राज में जिला प्रशासन सामाजिक कर्तव्य से विमुख लोगों को अपनी न्याय…