कोरोना का प्रकोप

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 75 नये मामले, 17 लोगों की मौत

819 0

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नये मामले सामने आए हैं और चार मरीजों की मौत हुई हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस के संक्रमण से देश भर में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।

जिन भी मरीजों की मौत हुई है उनमें ज्यादातर में मधुमेह, दिल की बीमारियों, उच्च रक्त चाप और अन्य बीमारियां थी

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कोरोना महामारी की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 17 हो गई है और जितने भी मरीजों की मौत हुई उनमें ज्यादातर में मधुमेह, दिल की बीमारियों, उच्च रक्त चाप और अन्य बीमारियां थी। उनकी उम्र भी अधिक थी। इस समय सरकार का ध्यान कोरोना वायरस मरीजों के बेहतर इलाज, विदेशों से आए मरीजों के क्वारंटाइन का पूरी तरह पालन कराने और इनके संपर्क में आये लोगों की निगरानी करना है तथा इसके बेहतर नतीजे भी दिखने शुरू हो गये हैं।

कर्नाटक में 10 माह का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित​ मिला

अभी तक 17 राज्यों में अस्पतालों का काम लगभग पूरा हो चुका है

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के आग्रह पर विभिन्न राज्यों ने कोरोना वायरस समर्पित अस्पतालों को बनाने का काम पूरा कर लिया है और अन्य राज्य तथा संघ शासित प्रदेश भी इसी तरह की तैयारियों में लगे हैं। अभी तक 17 राज्यों में अस्पतालों का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाना बहुत अच्छा कदम साबित हो सकता है और अगर लॉकडाउन के दौरान इसका पूरी तरह पालन कर लिया जाता है जो इस बीमारी के विषाणु के प्रसार की चेन को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के जरिए इस संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सकता है लेकिन यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

श्री अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक दूरी और लॉकडाऊन के जरिए इस संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सकता है लेकिन यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी भी है क्योंकि एक व्यक्ति की लापरवाही से सरकार के सारे प्रयास विफल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की जो घोषणा की गई है उसका सभी को पालन करना होगा और पूरे समाज की जिम्मेदारी है और इस हालत में किसी एक नागरिक की गलती सबके लिए काफी गंभीर हो सकती है।

ब्रिटिश कंपनी ने सिर्फ 10 दिन में बना दिया कोरोना स्पेशल वेंटिलेटर

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के अधिकारियों को उनके रहने तथा खाने-पीने के प्रबंध के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवा उत्पादन, आपूर्ति और उनके वितरण को सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है और आज गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस मसले पर बातचीत कर लोगों को हो रही समस्या का जायजा लिया। उनके अलावा कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों से दिशानिर्देशों के पालन की जानकारी हासिल की। विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों के पैदल ही अपने मूल स्थानों की तरफ लौटने और उनके लिए सरकार की तरफ से कोई विशेष बस सेवा या विमान सेवा शुरू किए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लॉकडाऊन का अर्थ है कि जो जहां है,वह वहीं रहे, सुरक्षित रहे और इस संबंध में सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के अधिकारियों को उनके रहने तथा खाने-पीने के प्रबंध के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय के अलावा विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी लगातार मामलों पर रखे हुए हैं नजर

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल स्थान पर भेजे जाने की सरकार की यातायात संबंधी कोई योजना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का एक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और इसमें गृह मंत्रालय के अलावा विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी लगातार मामलों पर नजर रखे हुए हैं। राज्यों को इस बात के निर्देश भी दिए गए हैं कि उनके यहां जो भी प्रवासी श्रमिक इस दौरान रुके हुए हैं, उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान करने की दिशा में तत्काल कारगर कदम उठाए जाएं।

Related Post

West Bangal Election

सीतलकुची में वोटिंग स्थगित करने के आदेश, अभी तक 52.16 फीसद वोटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र…
CM Vishnu Dev Sai met Dr. Mandaviya

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. मंडाविया से रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं पर की चर्चा

Posted by - July 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) ने आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं…
Today born Vijaya lakshmi

आज के दिन जन्मी, जानिए कौन थी विजयलक्ष्मी, इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

Posted by - August 18, 2020 0
विजयलक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं। वो सोवियत संघ में भारत की पहली राजदूत बनीं।…