6 people died in a road accident

बजरी से भरे हुए डंपर ने कार को कुचला, 6 लाेगाें की माैत

274 0

बूंदी। जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र में कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 21 पर रविवार तड़के ट्रक की टक्कर से कार सवार 6 लाेगाें की माैत हो गई। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा और हिंडोली पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल भिजवाया। कार सवार मध्य प्रदेश के देवास से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा (Accident) रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास से 9 लोग 14 सितंबर की रात खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी गाड़ी हिंडोली पहुंची थी।

हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास (लघधरिया भैरू जी के स्थान) गलत साइड से आकर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार मदन निवासी देवास, मांगी लाल निवासी देवास, महेश निवासी देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मनोज निवासी देवास, प्रदीप निवासी देवास तथा अनिकेत निवासी देवास घायल हैं। इनमें से प्रदीप की हालत गंभीर है। उसे कोटा रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज बूंदी में चल रहा है।

Related Post

CM Dhami inaugurated the exhibition organized under the Seva Pakhwada

सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Posted by - September 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
DM Savin Bansal

प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के गिरेबान तक, तब सुधरा विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर

Posted by - May 24, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली चुनाव: परिवार संग वोट डालने पहुंची तापसी पन्नू, शेयर किया ये खास मैसेज

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे…

बालाजी के दर्शन करने जा रहे परिवार के चार सदस्‍यों की सड़क हादसे में मौत

Posted by - February 20, 2021 0
आगरा । बदायूं के अशोक नगर मुहल्ला निवासी प्रभाकर शर्मा अपने परिवार के साथ शनिवार तड़के मारुति वैन से बालाजी…