BJP ऑफिस के बाहर मिले 51 क्रूड बम, मचा हड़कंप

1377 0

कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के पास शनिवार रात 51 क्रूड बम (Crude Bomb)  मिलने से हड़कंप मच गया। बम एक फल के बैग में रखे हुए थे। रात लगभग 8 बजे के आसपास पुलिस ने हेस्टिंग्स में बीजेपी दफ्तर से लगभग 100 मीटर दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे इन बमों (Crude Bomb) को बरामद किया।

बम बरामद करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह बम यहां किसने रखा और यहां पर इन बमों को रखने का मकसद क्या था?

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे जरियों से छानबीन को आगे बढ़ा रही है। ये देसी बम (Crude Bomb)  हैं और बीजेपी दफ्तर के आसपास ही इन बमों को क्यों रखा गया, इस एंगल से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे फेज की वोटिंग से पहले पुलिस को 41 क्रूड बम मिले थे। ये बम दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर इलाके में मिले थे। पुलिस ने एक झाड़ी से ये बम (Crude Bomb)  बरामद किए थे। इस घटना से पहले बरुईपुर में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था।

Related Post

CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात

Posted by - February 11, 2024 0
चम्पावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चंपावत (Champawat) के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के ठाटा गांव में रात्रि…
CM Dhami

धामी ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Posted by - February 24, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम…
ममता बनर्जी

ममता ने पीएम बोला हमला, मोदी को देंगे मिट्टी-कंकड़ वाला लड्डू, टूट जाएंगे दांत

Posted by - April 26, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेकर हमला बोला  है। उन्होंने कहा-‘मोदी पहले बंगाल नहीं…