अपने स्वैग और मिशन के साथ वापस आ गए हैं ऋषिकेश पांडे

1184 0


एड फिल्म मेकर, म्यूजिक कंपोजर और रैपर ऋषिकेश पांडे एक बार फिर अपने स्वैग और मिशन के साथ
वापस आ गए हैं। ऋषिकेश इंडस्ट्री में नए  टैलेंट को बढ़ावा देने के साथ ही, रैप एल्बम, फिल्मों और वेब-
सीरीज के अलावा कई और नएं काम करते रहते हैं।

एडवर्टाइजमेंट की दुनिया से सिंगिंग और फिल्म तक पहुंचने की अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए,
ऋषिकेश ने कहा, "अभी तक तो मेरी जर्नी बहुत बढ़िया रही है, हालांकि मेरी म्युजिकल जर्नी ज्यादा लंबी
नहीं है, क्योंकि 2016 से पहले, मैं एक ऐड फिल्म मेकर था और तब से मैं खुद को ढूढने के फेज़ में हूं। और
फिर मैंने गानों को कंपोज करना शुरू कर दिया। और तभी से मैं कुछ नया सीखने और एक्सप्लोर करने की
कोशिश में हूँ। मैंने भारत सरकार द्वारा की गई पहल के कई कैंपेन के लिए गाने भी गाएं हैं और साथ ही मैंने
सामाजिक मुद्दों पर कई गाने किए हैं।”

“मेरे अधिकतर गाने हिट हुए हैं। कैंपेन जैसे- स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, हेलमेट अभियान के
अलावा भी मैंने बहुत से गाने कंपोज किए है। और ये करने के बाद, मुझे लगा कि मैं भी रैप कर सकता हूं,
और फिर मैंने अपने कमर्शियल कामों में अपने इस नए टैलेंट को शामिल करने की कोशिश की। मैं बहुत
जल्द एक फिल्म शुरू कर रहा हूं और जल्द ही मैं अपने रैप एल्बम के साथ आने वाला हूँ। यही समय है कि
मेरे फैंस मेरे प्रदर्शन में कुछ स्वैग देखें।"

ऋषिकेश अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहें हैं और फिल्मों, म्यूजिक एल्बम, शो
और साथ ही वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।

अपने फ्यूचर के प्रयासों के बारे में बात करते हुए, रिशिंकिंग ने कहा, "मेरी फिल्म जल्द ही रिलीज की
जाएगी और मैं अपने होम बैनर, इनहाउस प्रोडक्शंस के तहत वेब-सीरीज़ में भी काम कर रहा हूं। लेकिन
खासतौर पर मैं सिंगिंग ही करना चाहता हूँ, क्योंकि मुझे मेरी सिंगिंग की वजह से नाम और पॉपुलैरिटी
मिली।"

"मैंने सिंगर्स जैसे- शंकर महादेवन, शान, जावेद अली, पायल देव, देव नेगी, जुबिन नौटियाल और कई
फेमस सिंगर्स के साथ काम किया है। कुछ गाने रिलीज़ हो चुके हैं तो कुछ जल्द ही हिट होंगे।"

“बता दूं कि मैं जल्द ही म्यूजिक शो में भी आने वाला हूं, और ये शो न केवल सबसे बड़े नामों को आगे
लाएगा, बल्कि नए टैलेंट को भी बढ़ावा देगा। खास तौर पर इस शो का मुख्य लक्ष्य सोशियल अवेरनेस हैं,
जो किसी विशेष मुद्दे के बारे में जागरूकता पैदा करेगा और साथ ही साथ नए टैलेंट को बढ़ावा देगा।

यकीनन रिशिंकिंग का स्वैग नई ऊंचाइयों को छुएगा और हम उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का तंजः ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए महाअघाड़ी में छीना झपटी

Posted by - November 13, 2024 0
वाशिम/थाणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को भी महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’…
Mahakumbh 2025

महाकुम्भ-2025 : नए पावर स्टेशन, नई लाइनें से जगमग होगी कुम्भनगरी

Posted by - April 5, 2024 0
प्रयागराज। संगमनगरी में महाकुम्भ-2025 (Mahakumbh) को लेकर तैयारियां तेजी से धरातल पर उतरने लगी हैं। योगी सरकार की मंशानुरूप शासन…

हरिद्वार में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने हरकी पैड़ी से 14 कांवड़ियों को पकड़कर किया क्वारंटीन

Posted by - July 25, 2021 0
कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के जिला और पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हो गए। सावन के पहले…