tunnel collapse

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 40 मजदूर, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

406 0

देहरादून। दीवापली पर रविवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) यमुनोत्री (Yamunotri) राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया, यहां पर निर्माणाधीन सुरंग (Under Construction Tunnel) के अंदर भूस्खलन के चलते सुरंग का एक हिस्सा धंस (Tunnel Collapse) गया। जिसमें 40-45 मजदूर के फंसे हुए हैं, और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिलक्यारा कंट्रोल रूम ने बताया कि वॉकी-टॉकी के जरिये सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ, सभी सुरक्षित हैं। फंसे हुए लोगों की ओर से खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के माध्यम से खाना भिजवाया जा रहा है। फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है। पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

इसी पाइपलाइन के माध्यम से रात में चना-चबैना के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर सुरंग में फंसे मजदूरों तक भेजे गए हैं। वहीं, राहत और बचाव अभियान में समन्वय के लिए 24 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हादसे को 24 घंटों से ज्यादा हो चुका है 60 मीटर के मलबे को काट दिया है और 30-35 मीटर का मलबा रह गया।

बता दें कि चार धाम सड़क परियोजना के तहत 4.5 किमी लंबी इस सुरंग (Tunnel) के बनने के बाद उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा। यह सुरंग ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, यानी सुरंग हर मौसम के लिए अनुकूल होगी। सुरंग के चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है। इसकी लागत करीब 853 करोड़ बतायी जा रही है।

Related Post

HD Devegowda

कोरोना: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और उनकी पत्नी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा (HD Devegowda) और उनकी पत्नी चेन्नमा की  कोरोना जांच…
CM Dhami

धामी ने उर्जा मंत्री से विभिन्न प्रस्तावों के अनुमोदन की मांग, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय उर्जा मंत्री ने राज्य की ऊर्जा जरूरतों और इस क्षेत्र में सुधार से संबंधित प्रस्तावों के साथ शहरी…

RSS के स्थापना दिवस पर बोले भागवत, ‘हिंदुओं को बल संपन्न और संगठित होने की जरूरत’

Posted by - October 15, 2021 0
 नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आज 96वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत…
Radha Raturi

राधा रतूड़ी ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक

Posted by - April 26, 2022 0
देहरादून: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी (Radha Raturi) ने मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister Office) से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं…