CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सचिवालय, निरीक्षण में अधिकारी गैर हाजिर मिले

325 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) सुबह अचानक सीएमओ से रवाना होकर सचिवालय की मैन बिल्डिंग में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिवालय के मुख्य भवन में करीब 10 मिनट बिताए।

सीएम (CM Bhajan Lal) ने कई अधिकारियों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। कई अधिकारी अपने दफ्तरों में नहीं मिले। हालांकि औचक निरीक्षण में कितने अधिकारी गैर हाजिर मिले, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों की जानकारी सीएमओ ने मांगी हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) सुबह सीएमआर से रवाना होकर सीधे सीएमओ पहुंचे। वहीं, सीएमओ से अपनी टीम को लेकर सचिवालय में निरीक्षण करने लगे। सीएम भजनलाल के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत का मौजूद नहीं रहना भी चर्चा का विषय बना रहा।

सीएस सुधांश पंत सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन आज सीएम भजनलाल शर्मा के निरीक्षण के दौरान वे मौजूद नहीं थे।

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने अपने निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, गृह विभाग, कार्मिक विभाग, मेडिकल विभाग के उच्च अधिकारियों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों की मौजूदगी के साथ-साथ कमरों की स्थिति को भी बारीकी से देखा।

Related Post

safdarjang hospital fire

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगे ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि…
astronomy lab

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’

Posted by - February 18, 2026 0
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को नई…
संजय बांगड़

संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकराया

Posted by - March 19, 2020 0
नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बता…