Corona

Corona in India: 24 घंटे में आए कोरोना के 3.66 लाख से ज्यादा नए मामले

1670 0

देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख, 66 हजार,161 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 3 हजार, 754 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 3 लाख, 53 हजार, 818 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़, 26 लाख, 62 हजार, 575 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख, 46 हजार, 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख, 45 हजार, 237 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़, 86 लाख, 71 हजार, 222 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

चीन 2015 से तैयार कर रहा था Coronavirus, रिपोर्ट में खुलासा

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। मरीजों की रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट अब  82.38 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 09 मई को 14 लाख, 74 हजार, 606 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 30 करोड़, 37 लाख, 50 हजार, 077 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Post

pm modi in loksabha

कांग्रेस सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री हैं कहां? क्या बंगाल ढूंढने जाएं? इतना कहते ही…

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस (Congress MP Ravneet Singh Biitu) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी…
कोरोनावायरस

सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू

Posted by - January 13, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया हैं। सीएम योगी ने लखनऊ व…