2 करोड़ रुपए की फिरौती लेने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

1214 0

हिसार एसटीएफ और रानिया थाना पुलिस ने गंगानगर राजस्थान के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जा से 32 बोर के 6 पिस्तौल व 17 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य अपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जूड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस नें बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 398/401 व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना रानियां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ हिसार के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी की कुछ युवक अवैध हथियारों से लैस है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि इस सूचना को पाकर इंस्पेक्टर नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें मौके से तीनों आरोपियों को अवैध हथियारों व कारतूस के साथ काबू कर लिया।

पूछताछ में पता चला है की उक्त हथियार मध्यप्रदेश से लाए गए थे और पकड़े गए आरोपी हथियारों के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि बीती 25 जून 2021 को नवीन और कई साथियों ने सुखाड़िया मार्केट गंगानगर के पास अरुण जैन पुत्र विमल जैन पर आठ दस हवाई फायर किए और दो करोड़ की फिरौती मांगी थी।

Related Post

AK Sharma

विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड…
School

स्कूल खुलने के पहले दिन बड़ा हादसा, बच्चों पर गिरा झूला, एक की मौत

Posted by - July 1, 2022 0
अयोध्या: अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भाईपुर जहीरगंज में स्थित आरएन शिक्षण संस्थान (School) में झूले का पिलर…
CM Dhami

हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

Posted by - February 27, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में पहुंचकर देश की…