drug dealers

कोलकाता में 100 करोड़ रुपए की 25 किलो हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

1030 0

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर में करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत 100 करोड़ रुपए या इससे अधिक भी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवाद रोधी दस्ते ने मंगलवार तड़के पाईकपाड़ा इलाके में छापा मारा। उत्तर प्रदेश के एक मादक तस्कर को उसके मणिपुरी साथी के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि करीब 25.555 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

रजनीकांत का पेरियार पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के लिए माफी मांगने से इनकार

अधिकारी ने दावा किया, न केवल कोलकाता में बल्कि बंगाल और पूर्वोत्तर में भी अभी तक इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त नहीं की गई है। इससे पहले पंजाब के अमृतसर में पुलिस एन एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस को करीब 5 किलो हेरोइन, 2 पिस्टल, 10 कारतूस, और कई सामान बरामद किये थे। बताया जा रहा था कि इन सामानों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ है।

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को…

भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट

Posted by - June 30, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में…
CM Dhami

लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. राणा ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - June 14, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड (UKPSC) के…