corona curfew

उत्तर प्रदेश में बढ़ा 2 दिन का कर्फ्यू

997 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन का कर्फ्यू (curfew) बढ़ा दिया गया है। मंगलवार की सुबह सात बजे तक रहने वाला साप्ताहिक बंदी अब गुरुवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। 06 मई सुबह 07 बजे तक लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू (curfew) को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में कर्फ्यू दो दिन के लिए और बढ़ गया है।

आन लाइन पढ़ाई से खुश नहीं बच्चे

शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ कर्फ्यू अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं खुलेगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें सभी जिलों में सरकारी और गैर सरकारी भवनों व सावर्जनिक स्थलों में सैनिटाइजेशन का काम किया जायेगा।

यह भी कहा कि बेवजह वाहन लेकर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। मास्क चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से अपील है कि साप्ताहिक लगे कर्फ्यू में पुलिस का सहयोग करें।

Related Post

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…
CM Yogi

अद्भुत संयोग : 5 जून को स्वर्णिम अक्षरों में होगा दर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम

Posted by - June 4, 2025 0
अयोध्या । 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नाम अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों…
Siddharthnagar Festival

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - January 28, 2026 0
सिद्धार्थनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने…