बदल लें ये बुरी आदतें, नही हो जाएंगे पथरी जैसी बीमारी के शिकार

999 0

लखनऊ डेस्क। पथरी कोई आम समस्या नहीं है बल्कि इसकी वजह से पेट में असहनीय दर्द भी होता है। किडनी में पथरी एक ऐसी समस्या है जो किसी भी वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। पथरी जैसी समस्या किसी को भी झेलनी पड़ सकती है। बेकार खाने की आदतें, कम पानी पीना इसके मुख्य कारण हैं।

ये भी पढ़ें :-

1-नमक सिर्फ बीपी के मरीजों को ही नहीं बल्कि सभी को कम खाना चाहिए। अगर आप खाने में ऊपर से नमक इस्तेमाल करते हैं तो याद रखें ये आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। जब यूरिन में सोडियम की मात्रा का बहाव बढ़ जाता है तो यह कैल्शियम को भी अपने साथ लाता है, जिससे पथरी बनने की आशंका बढ़ जाती है।

2-स्वाद और सेहत के लिए मांस का सेवन तो करते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि बहुत ज्यादा रेड मीट, पोल्ट्री, अंडे और सी फूड खाने से हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है और इससे किडनी की पथरी हो सकती है।

3-बिना पूरी जानकारी के विटामिन और कैल्शियम की टेबलेट या अन्य दवाएं खाना समस्या बना सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के दुकानों पर बिकने वाली दवाओं के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से पथरी के बनने का खतरा बढ़ सकता है। दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ही लें। बेहतर हो कि सप्लीमेंट्स लेने की बजाए पोषक तत्वों को बेहतर खाने से हासिल करें।

4-डिहाइड्रेशन से कंसनट्रेटेड यूरीन यानी गहरे रंग का बनता है, जिससे कैल्शियम साल्ट का संघनन बढ़ता है और पथरी के बनने की संभावना को बढ़ाता है। तो पानी पीना ना भूलें, पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें। साथ ही, अधिक कैफीन और शराब पीने से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है।

 

Related Post

Call girl

बॉलीवुड की इस हस्ती पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप, रंगेहाथ गिरफ्तार

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के प्रोडक्शन मैनेजर को कथित रूप से सेक्स रैकेट में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार…
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

U19 World Cup : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। अंडर-19 टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल (62) और अथर्व अनकोलेकर (55*) की पहले शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके…