India-China border

भारत-चीन सरहद के पास सड़क बना रहे 18 मजदूर लापता, एक का मिला शव

481 0

कुरुंग कुमे: अरुणाचल प्रदेश में कुरुंग कुमे जिले में भारत-चीन सीमा सरहद (India-China border) के पास एक रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 19 मजदूर 5 जुलाई के बाद से लापता हो गए थे और इनका कुछ पता नहीं लग पा रहा था। इनमे से एक की मौत हो गई और बाकि के 18 अन्य मजदूर लापता हैं। अब जिले के डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, बाकी 18 की तलाश की जा रही है।

कुरुंग कुमे जिले में एक अंदरूनी इलाका है दामिन, वहां पर एक सड़क परियोजना पर सड़क सीमा संगठन (बीआरओ) की निगरानी में काम चल रहा था। बीआरओ पूर्वोत्तर के इलाकों में ढांचागत परियोजनाओं का एक विशाल नेटवर्क तैयार कर रहा है। दामिन में काम कराने के लिए मजदूरों को लाया गया लेकिन 5 जुलाई के बाद से दामिन में काम कर रहे 19 मजदूर लापता हो गए। इनमें से ज्यादातर असम के रहने वाले हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने ठेकेदार से जब ईद का त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मांगी थी तो ठेकेदार ने नहीं दिया तो ये मजदूर पैदल ही निकल गए और कुरुंग कुमे के घने जंगलों में गुम हो गए। जिसमे से एक का शव मिला बाकि 18 मजदूरों का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। संभवतः कुमी नदी की बाढ़ में बह गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता मजदूरों को खोजने और कुमे नदी में बहने की खबरों की पुष्टि के लिए बचाव दल भेजा जाएगा।

विदेश मंत्री और वित्त मंत्री आज श्रीलंका संकट पर करेंगी सर्वदलीय बैठक

Related Post

CM Vishnudev Sai

आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे : विष्णुदेव साय

Posted by - April 21, 2024 0
रायपुर/पंडरिया। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही…
Vasundhara Raje

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

Posted by - December 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के काफिले में शामिल एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा…
AIADMK

सभी धर्मों के साथ करें समान व्यवहार, धार्मिक मामलों में दखल न दे सरकार

Posted by - June 11, 2022 0
नई दिल्ली: अन्नाद्रमुक (AIADMK) के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी (Palaniswami) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार (Government) को धार्मिक मामलों…