Yogi

इंसेफेलाइटिस के हाई रिस्क वाले 18 जिलों की होगी मॉनि‍टरिंग: सीएम योगी

468 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने जापानी इंसेफेलाइटिस (Encephalitis) के कारण रोगियों की संख्या को कम करने के लिए इस बीमारी के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी है। साल 2017 में योगी सरकार (Yogi government)ने अंतर्विभागीय समिति का गठन कर सभी विभागों ने साथ मिलकर काम किया। इन प्रयासों का सफल परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 95 प्रतिशत की कमी हुई है। पिछले चार दशकों से कहर बनी इस बीमारी पर योगी सरकार ने पांच सालों में काबू पा लिया है। अब प्रदेश सरकार इसके उन्मूलन पर तेजी से काम कर रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को सरकारी प्रयास के साथ-साथ जनसहभागिता को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के बस्ती-गोरखपुर मंडल के 38 जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस का प्रभावी रहा जिसमें से 18 जिले हाई रिस्क वाले हैं ज‍हां प्रदेश सरकार ने सतत मॉनि‍टरिंग के आदेश दिए हैं। यद्यपि बीते 05 वर्ष में जेई से असमय मृत्यु पर 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, इसके बावजूद सीएम ने निरंतर सतर्क व सावधान रहने के निदेश जारी किए हैं।

इन जिलों में ब्लॉक स्तर पर इंसेफेलाइटिस केयर सेंटर, पीकू बेड्स, चिकित्साकर्मी हैं। पीडियाट्रिक आईसीयू के सफल संचालन के लिए जिलों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्सेज व एईएस और जेई प्रयोगशालाओं में टेक्नीशियन की संख्‍या पर्याप्‍त हो और उनके प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Twitter ने Android और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए नए ‘CC’ फीचर की घोषणा

प्रदेश में मलेरिया और कालाजार जैसे रोग समाप्ति की ओर

यूपी में बीमारियों के उन्‍मूलन के लि‍ए चलाए जा रहे विशेष अभियानों की सफलता का परिणाम है कि प्रदेश में प्रति 1,000 की जनसंख्या पर एक से भी कम लोगों में मलेरिया से ग्रसित पाए गए, जबकि कालाजार रोग 22 चिन्हित ब्लॉक में हर 10,000 की आबादी में एक से कम लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई। ये प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। यूपी जल्‍द ही कालाजार मुक्त हो जाएगा और मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण करने के अपने लक्ष्‍य के बेहद करीब है।

एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हुए शिवसेना के एक और विधायक

Related Post

Two devotees got life saving treatment in Central Hospital

मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, बोले – योगी के यूपी जैसा कोई नहीं

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल ( Central Hospital) में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा…
CM Yogi gave a gift of Rs 1900 crore to Jalaun.

सपा मुखिया को संतों, सामाजिक न्याय के पुरोधाओं में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगाइयों में शांति के दूत नजर आते हैंः योगी

Posted by - October 9, 2025 0
जालौन:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जालौन की धरती पर समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को खूब धोया। सपा…
Yogi_Adityanath with suresh khanna

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना का आकार है UP Budget 2021-22 : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश…

कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय महाराष्ट्र सरकार से खफा, राज्यपाल से की उद्धव की शिकायत

Posted by - September 25, 2021 0
मुंबई। मुंबई के साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्म है। इस हत्याकांड को निर्भया-2 कहा गया…
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

मध्य प्रदेश: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू , इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Posted by - January 2, 2020 0
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। इस…