Pink Bus in up roadways

UP रोडवेज प्रबंधन की बड़ी पहल, महिला सशक्तीकरण के तहत 17 महिलाएं चलाएंगी पिंक बसें

1307 0

लखनऊ। परिवहन निगम को पिंक बसों (Pink Busese) के लिए 17 महिला चालक मिल गई हैं। इनकी ड्राइविंग ट्रेनिंग मार्च के पहले  हफ्ते से शुरू हो जाएगी। कानपुर स्थित कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले इन्हेंं एलएमवी(MLV) चलाया जाना सिखाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोडवेज बस चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षित होने के बाद पहले उन्हें निगम की कार्यशालाओं में गाडिय़ों की शिफ्टिंग यानी डक ड्यूटी में लगाया जाएगा।

रोडवेज की कानपुर स्थित कार्यशाला में लेंगी ट्रेनिंग:-

पूरे प्रशिक्षण की समयावधि सालभर की होगी। पहले एलएमवी (MLV) चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद बसों की कमान महिला चालकों को धीरे-धीरे दी जाएगी। प्रशिक्षित होने के बाद पहले उन्हें निगम की कार्यशालाओं में गाडिय़ों की शिफ्टिंग यानी डक ड्यूटी में लगाया जाएगा। पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद उन्हेंं पहले सहवर्ती चालक के रूप में छोटे रूटों पर उन्हें चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। पूरी तरह दक्ष हो जाने के बाद उन्हें रोडवेज पिंक बसों की कमान सौंपी जाएगी।

विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

रोडवेज कार्यशालाओं में उनका हाथ साफ होने के बाद इनकी दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद परिवहन निगम प्रशासन इनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएगा, जिससे इन्हेंं डीएल के लिए न भटकना पड़े। एक प्रोफेशनल चालक की तरह इनके हाथों में बसों की स्टेयरिंग होगी।

 

Related Post

आशुतोष टण्डन

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य छह माह में करें पूर्ण : आशुतोष टण्डन

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गायत्रीपुरम् में स्थित नगर निगम, लखनऊ की भूमि पर तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य…
CM Yogi

पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम : मुख्यमंत्री

Posted by - January 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते…
up cm yogi aditynath

28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह…