SITAPUR GANGRAPE

विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

700 0

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) की घटना सामने आई है। वारदात का आरोप पिता-पुत्र पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे भूरे खां

जिले में शुक्रवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप  (Gangrape) कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पीड़ित महिला को गंभीर अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। विक्षिप्त महिला के साथ हुई गैंगरेप के बाद जला देने की घटना के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पुुलिस पूछताछ कर रही है। डॉक्टरों ने पीड़ित महिला को 30 प्रतिशत जला होना बताया है।

जानिए पूरा मामला

संदना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। वह अपने गांव से घूमती हुई जिले के मिश्रिख कस्बा पहुंच गई थी, जिसे गुरुवार रात नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मजरा विजान ग्रंट निवासी युवक अपने साथ ठेलिया पर बैठा कर अपने घर ले आया था। शुक्रवार को पीड़ित महिला श्रीनगर व विजन ग्रट गांव के बीच जोगी बाबा के स्थान पर गंभीर अवस्था में लोगों को मिली थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक सहित उसके पुत्र पर महिला के साथ गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी पिता – पुत्र की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे घटना के सम्बंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नैमिषारण्य द्वारा बताया गया कि डायल 112 के माध्यम से उनके थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने व उसको जलाने की सूचना मिली। पीड़ित महिला को सीएचसी ले जाया गया. दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश करके हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी पिता पुत्र से पुछताछ की जा रही है।

Related Post

Nivesh Sarathi

निवेश सारथी पोर्टल पर उद्यमियों के आवेदनों का झटपट होगा वेरिफिकेशन, मिलेगा इंसेटिव

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों के सारे इंसेटिव्स ऑनलाइन ही प्रॉसेस किए जाएंगे। उद्यमियों के निवेश सारथी (Nivesh…
lohia

स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद लोहिया संस्थान ने वापस लिया अपना फरमान

Posted by - May 3, 2022 0
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकामयाब लोहिया अस्पताल(lohia hospital) लखनऊ: मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में…
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2024 0
पहसा। रतनपुरा बाजार स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में सदस्यता महाअभियान के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा मंत्री एके…
CM Yogi

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में कार्यरत रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी…