यूपी हिंसा में 13 की मौत

यूपी हिंसा में 13 की मौत, सीएम हालात पर रख रहे हैं पैनी नजर

711 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के बाहर जाने के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। वह लखनऊ में ही रहकर उपद्रव की घटनाओं पर नजर रखेंगे। शनिवार को उनका अमेठी जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री अधिकारियों के बैठकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बाहर के प्रदेशों से आकर यहां दंगा फैलाने काे लेकर अधिक चिंतित हैं।

हालांकि शनिवार सुबह से पूरे प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। यूपी में व्यवस्था सुधारने की पूरी कोशिश की जा रही है। उधर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर शुक्रवार को देर रात तक उग्र प्रदर्शन चलता रहा। इसमें पूरे प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें आठ साल का एक बच्चा भी है। जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है।

चर्चाओं के मुताबिक बहराइच व हसनगंज के खदरा इलाके में गुरुवार को हुए उपद्रव के पीछे सपा के एक कद्दावर स्थानीय नेता का हाथ बताया जा रहा है। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट पहले ही प्रशासन को दे दी थी कि नेता ने बहराइच से 60 उपद्रवियों की टोली बुलाई है। इसके बावजूद पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में नहीं ले सकी। न ही उस क्षेत्र को सील ही किया जा सका है। इस कारण उसी इलाके में दोपहर करीब एक बजे उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Related Post

Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 को धामी कैबिनेट में मिली मंजूरी

Posted by - May 29, 2025 0
1- उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के संबंध में निर्णय। वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 14…
CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णुदेव साय

Posted by - June 2, 2024 0
रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं।…
Oxygen Cylender

दिल्‍ली के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन को लेकर ‘इमरजेंसी’, तीन प्रमुख अस्‍पताल में स्‍टॉक खत्‍म होने की कगार पर

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे के बाद ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता को लेकर अस्‍पतालों में…