भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी

दिल्ली: भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, मालिक व तीन बच्चों की मौत

1091 0

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से कोचिंग सेंटर के मालिक समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है।  इमारत गिरने से कई छात्रों को बचा लिया गया है। बचाव अभियान जारी है। इस घटना में कोचिंग में पढ़ने वाले 13 छात्र घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि जिस समय कोचिंग सेंटर की छत गिरी, उस समय वहां कई छात्र मौजूद थे। हादसे की चपेट में आने से 13 छात्र घायल हैं। छत गिरते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं है। आशंका जताई जा रही है कि 10 बच्चे अभी भी कोचिंग सेंटर के अंदर फंसे हो सकते हैं।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था। मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने का अंदेशा है। अधिकारी ने बताया कि दमकल को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि भजनपुरा इलाके में एक कोचिंग सेंटर की छत गिर गई है। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है।

Related Post

CM Yogi

भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबको साथ लेकर चलने का परिणाम: सीएम योगी

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकसभा उपचुनाव आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय नेतृत्व…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…

सिद्धू का BJP-UP पुलिस पर निशाना, ‘प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन’

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी…

100 लाख करोड़ की स्कीम का PM ने फिर किया ऐलान, चिदंबरम बोले- ये सालाना GDP से तेज बढ़ रही

Posted by - August 16, 2021 0
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले की गई घोषणाओं…