Whatsapp calls

यूज़र्स के लिए बुरी खबर, 2019 के अंत में इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

1433 0

टेक डेस्क। विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करने वाले  यूज़र्स के लिए बुरी खबर है। 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सप्प के प्रवक्ता ने कंपनी की तरफ से अपने एक बयान में कहा है कि साल 2019 के अंत यानी 31 दिसंबर के बाद से विंडोज फोन को सपोर्ट नहीं देने का कंपनी ने फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी जून में विंडो फोन को फाइनल अपडेट देगी। इसके साथ ही उनके मुताबिक साल के अंत तक विंडो फोन को सपोर्ट मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें :-सस्ता हुआ Airtel का 4G हॉटस्पॉट, सिर्फ इतने रुपए में पा सकते हैं ये प्लान 

आपको बता दें व्हाट्सप्प वैसे तो लगातार पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स को लगातार फेज के मुताबिक सपोर्ट देता रहता है, वहीँ इस बार विंडो फोन को लेकर कंपनी ने यह ख़ास फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-Twitter लेकर आया नया फीचर, अब Image, Video और GIFs के साथ कर सकते हैं रीट्वीट

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा और आईओएस की बात करें तो 1 फरवरी 2020 के बाद आईओएस 7 में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

Related Post

Birthday Special: अपने हुनर से सभी का दिल जीत चुकी हैं हिना खान, अब इस फिल्म में आएंगी नजर

Posted by - October 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी की दुनिया की जानीमानी ऐक्ट्रेस हिना खान आज यानी 2 अक्टूबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रही…
क्रिसमस ट्री

Merry Christmas: क्रिसमस ट्री सजाते समय इन बातों का ध्यान न रखने से होता है बड़ा दोष

Posted by - December 23, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो क्रिसमस का त्यौहार हर कोई मनाता हैं। लेकिन इसाई धर्म को मानने वाले लोग क्रिसमस का…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम भी टले

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सात मार्च तक बंद रहेंगे। यह…