‘एवेंजर्स:एंडगेम’ बनाती नजर आ रही नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ का आंकड़ा पार

1225 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की फिल्म ‘एवेंजर्स:एंडगेम’ नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ पार करती नजर आ रही है पहले हफ्ते में ही 260.40 करोड़ की शानदार कमाई कर ली थी । वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 77.95 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 338.35 करोड़ की कमाई कर ली है ।

ये भी पढ़ें :-ऋतिक के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी ‘सुपर 30’ फिल्म 

आपको बता दें ‘एवेंजर्स:एंडगेम’ नेट कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 338.35 करोड़ रुपए कमा चुकी है।भारत में यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू चार भाषा में रिलीज हुई है। रुसो ब्रदर्स ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहानान जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़ें :-दिशा पाटनी को इस एक्ट्रेस ने हॉटनेस में दी मात, टाइगर संग स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 से कर रही हैं डेब्‍यू

जानकारी के मुताबिक भारत में ऐसा पहली बार हुआ है और अब यह एक इतिहास बन चुका है. ‘एवेंजेर्स : एंडगेम्स’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है, जो ‘कैप्टन मार्वल’ के बाद रिलीज हुई है। कैप्टन मार्वल मार्च में रिलीज हुई थी।10वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है ।

Related Post

जम्मू कश्मीर: मारे गए मजदूरों का शव पहुंचा उनके घर, गांव में छाया ख़ौफ़ का माहौल

Posted by - October 31, 2019 0
मुर्शिदाबाद। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 29 अक्तूबर यानी मंगलवार को आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी…

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…