आखिरी चरण में राहुल को आई महिलाओं की याद, किया सलाम

1741 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम चुनावों में अहम भूमिका निभाने के लिए महिलाओं की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘माताओं और बहनों की आवाजें सुनी जानी चाहिए। पीएम मोदी समेत 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 59 सीटों पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान शुरू होने के बाद यह अपील की गई। मोदी उत्तर प्रदेश में वाराणसी सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-देश को आजादी दिलाने में शामिल सरोजिनी का नाम, जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें 

गांधी ने कहा कि कल मतदान का सातवां और अंतिम चरण है। हमारी माताओं और बहनों ने इन चुनावों में अहम भूमिका निभाई है न केवल उम्मीदवारों के तौर पर बल्कि प्रतिबद्ध मतदाताओं के तौर पर जिनकी आवाजें सुनी जानी चाहिए। मैं उन सभी को सलाम करता हूं।

ये भी पढ़ें :-पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की जानें क्या है भूमिका 

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि देश को उदार और प्रगतिशील बनाने के लिए आम चुनाव के अंतिम चरण में मतदान करें। उन्होंने कहा कि एक वोट देश के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाएगा। एक वोट किसानों को कर्ज माफी की ओर ले जाएगा। एक वोट छोटे कारोबारियों को मुनाफे की ओर ले जाएगा। एक वोट वंचितों को ‘न्याय दिलाएगा।

Related Post

जेमिमा रॉड्रिग्स

जेमिमा रॉड्रिग्स ने न्यूजीलैंड में बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। मेलबर्न में खेली जा रही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जहां भारतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : स्वरा भास्कर बोलीं- ‘दिल्ली पुलिस के लिए तालियां, अभी तुमने एक को खोया है’

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी CAA और NRC के विरोध को लेकर पत्थरबाजी…
Swachh Ghat Competition

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0: छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ: छठ महापर्व (Chhath Mahaparv)के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 (Swachh Ghat Competition 2.0) का…