नवरोज की शुभकामना पर हुईं ट्रोल

प्रियंका ने नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं दी, हुईं ट्रोल

1330 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव ने कश्मीरियों को नवरेह की जगह गलती से नवरोज की शुभकामनाएं दे दीं। इसके बाद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि आज नवरोज नहीं नवरेह है। प्रियंका के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारीक फतेह ने कहा कि ट्वीट किया, डियर प्रियंका नवरोज पिछले महीने था। आज नवरेह का त्योहार है।

ये भी पढ़ें :-कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा

आपको बता दें इस गलती पर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्वीट के साथ उन्होंने पूजा की थाली की तस्वीर भी पोस्ट की। “मेरे सभी कश्मीरी भाईयों और बहनों को नवरोज की शुभकामनाएं। मेरी मां ने कहा था कि “थाली बनान मत भूलना’, इसके बावजूद मुझे थाली बनाने का समय नहीं मिला, लेकिन रोड शो के बाद जब मैं घर पहुंची, तो मुझे डाइनिंग टेबल पर सजी हुई थाली मिली। मां कितनी प्यारी होती है?”

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस देश में चाहती है दो प्रधानमंत्री , एक दिल्ली और दूसरा जम्मू-कश्मीर में : मोदी 

जानकारी के मुताबिक एक ट्विटर यूजर ने कहा कि आपके दिवंगत दादा फिरोज गांधी पारसी थे और दिवंगत परदादा जवाहर लाल नेहरू कश्मीरी पंडित, फिर भी आपको नवरोज और नवरेह में अंतर नहीं पता। दूसरे यूजर ने कहा कि आज नवरेह है। नवरोज पारसियों का नववर्ष है, जो पिछले महीने मनाया गया था।

Related Post

सनी देओल का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में सनी देओल का रोड शो आज, प्रवेश वर्मा के लिए मांगेगे वोट

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी नेता सनी देओल गुरुवार यानी आज दिल्ली में शो रोड शो करेंगे। सनी यहां पश्चिमी दिल्ली से…

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…
AK Sharma

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर हुई सख्त कार्रवाई

Posted by - August 12, 2024 0
लखनऊ। जनपद मेरठ में बिजली विभाग के तीन संविदा कर्मियों द्वारा रिश्वत लेते हुए वायरल सीसीटीवी फुटेज का त्वरित संज्ञान लेते…