Environment

पर्यावरण जागरुकता रैली में उमड़ा युवाओं का हुजूम

759 0

उन्नाव: पर्यावरण दिवस (Environment Day) के अवसर पर फेयर नेचर फाउंडेशन (Fair Nature Foundation) के द्वारा पर्यावरण जागरुकता (Environment awareness) रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुक किया गया व पेड़ ना काटने की सलाह दी गई। इस खास मौके पर लोगों में पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्नाव, सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष मणि शंकर शर्मा ने माल्यार्पण करके विधायक का अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया। रैली के दौरान गुप्ता ने कहा कि “प्रकृति हमारी धरोहर है और इसको बचाना कहीं न कहीं हमारी और हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। केंद्र की मोदी सरकार भी इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध है पर हमें और आपको भी ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है”। तिवारी ने इस मौके पर कहा कि “पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण ही प्रकृति को बचाने का एकमात्र तरीका है और फेयर नेचर फाउंडेशन के युवा ये काम बखूबी कर रहे हैं”।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का ग्राम पंचायतों को संबोधन

रैली का शुभारंभ फेयर नेचर फाउंडेशन के आदर्श नगर स्थित कार्यालय से किया गया तथा बड़े चौराहे से वापस आकर इसका समापन रामलीला ग्राउंड में हुआ। इस अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष मणिशंकर शर्मा, अनुभव, विपुल, प्रशांत, दीपांशु, दीपांकर, आर्यन, आशुतोष, हरीश, मुकेश, अमन आदि लोग मौजूद रहे।

15 जून तक बाढ़ नियंत्रण उपायों के अधूरे कार्य पूरे हों : स्वतंत्रदेव

Related Post

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर योगी ने दुखी, बोले-फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा…
Gold

पहली बार सोना 50 हजार पार, चांदी ने तोड़ा 61 हजार रुपये का रिकॉर्ड

Posted by - July 22, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में आई जोरदार तेजी से संकेत पाकर भारतीय वायदा बाजार में बुधवार…
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उत्तराखंड निवास में किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का…
घर पर बनाएं फेस मास्क

कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर बनाएं फेस मास्क, जानें पूरा प्रोसेस

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से ताज़ा परामर्श में लोगों…
CM Dhami

जीएसडीपी में वृद्धि के आधार बने पशुपालन व डेरी विकास की योजनाएं: धामी

Posted by - July 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों…