ACCIDENT

पहिये के चपेट में आने से युवक की मौत

883 0

मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली गांव के पास रविवार को दोपहर पालेसर मशीन लगे ट्रैक्टर में बैठकर वापस लौट रहा युवक अचानक असन्तुलित होकर गिर गया। हादसे में उस पर ट्रैक्टर का पहिया चढ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर लेकर गये जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।

अलीगंज पुलिस ने डकैती का किया खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ गांव निवासी विजय बहादुर यादव का बेटा हिमांशु यादव (24वर्ष) ट्रैक्टर में पालेसर मशीन लगाकर गांव-गांव जाकर धान कुटाई का काम करता था। रविवार की दोपहर चालक के साथ धान कुटाई कर ट्रैक्टर में बैठकर लौट रहा था, ट्रैक्टर अतरौली गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक झटका लगने पर हिमांशु अपना सतुंलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा जिसके बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसपर चढ़ गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन गम्भीर रूप से घायल हिमांशु को सीएचसी लेकर गये, जहां मौजूद डाक्टर ने हालत गम्भीर देख ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस की मदद से हिमांशु को इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

 

Related Post

AK Sharma

अब लखनऊ शहर में रहकर मुस्कुराने में कोई शंका नहीं: एके शर्मा

Posted by - August 27, 2022 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर, केजीएमयू में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रु 185.497 करोड़…

बिहार : बाढ़ पीड़ितों के कैंप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तो लोगों ने मांगी रोटी, मंत्री जी बोले यह संभव नहीं

Posted by - August 18, 2021 0
बिहार इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, बड़ी संख्या में लोगों के घर-खेत डूब गए जिससे वह…