प्रेम प्रसंग में मर्डर किये जाने पर युवक की मौत

प्रेम प्रसंग में मर्डर किये जाने पर युवक की मौत

1164 0

प्रेम प्रसंग में हत्या या फिर हादसा। अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई पर राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी में जिस युवक की मौत हुई। उसकी नाक से खून बह रहा था। वह अपने ही दरवाजे के बाहर सुबह मृतअवस्था में पड़ मिला। शव मिलने की सूचना से हडकंप मच गया। सूचना पाकरvमौके पर एसीपी प्रवीण मलिक समेत स्थानीय पुलिस फॅारेंसिक टीम के साथपहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे वैन पलटी, कई घायल

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर मृतक के परिजनों ने तीसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला समेत उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहा है। ग्राम हडहा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव निवासी उषा देवी पत्नी स्व् अनूप कुमार अपने बेटे अजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता व बेटी स्वाति के साथ काशीराम कालोनी मकान संख्या ६१/८ में किराए पर रहती हैं। अपने बडे

बेटे अजय के साथ लौलाई में ही चाउमीन की दुकान लगाती है। मंगलवार को उनका बेटा संजय कुमार (२३) जोकि विभूतिखण्ड में एक माल में फुटवियर की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को अपनी मां को अपनी सैलरी का तीन हजार रुपए देकर यह कहकर चला गया कि वह मंदिर जा रहा है। उसने छुटटी ले रखी है।

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

इसके बाद वह रात करीब ११ बजे घर वापस आया। उसके बाद चला गया। सुबह जब घर वालों ने जब दरवाजा खोला तो देखा वह मृत अवस्था में बाहर पड़ा था। उसके नाक से खून निकल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंचे एसीपी विभूतिखण्ड प्रवीण मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टïया अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। फिलहाल परिजनों ने पडोस में रहने वाली एक महिला समेत उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनजंय पाण्डेय ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के साथ साक्ष्य जुटाए गए हैं। पूरे मामले की छानबीन चल रही है। जिन पर आरोप लगाया जा रहा है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

छत पर पहुंचे फारेसिंक टीम ने जुटाए सबूत घटना स्थल पर पहुंचे फांरेसिंक टीम ने घटना स्थल कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा छत से मिले खून के छींटों का सैंपल लिया है। जहां पानी की बोतल और मादक पदार्थ भी मिला। फारेसिंक टीम ने नमूने लेते हुए जांच की बात कही है।

 

Related Post

India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

Posted by - October 29, 2022 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन, इंडिया फूड एक्सपो-2022 (India Food Expo) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों…
Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल…
CM Yogi

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ: ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
14.55 crore gift to LKD Motorway

एलकेडी मोटर मार्ग को 14.55 करोड़ की सौगात, क्षेत्रीय विकास को मिली रफ्तार

Posted by - February 19, 2026 0
देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एलकेडी मोटर मार्ग (LKD Motorway) के लिए 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री…