आप भी हैं जोड़ों के दर्द से परेशान, तो जरुर अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

923 0

डेस्क। गठिया और जोड़ों का दर्द ऐसी बीमारी है, जिसके होने की कोई निश्चित वजह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव इसका बड़ा कारण हैं। इससे हमारा खान-पान, स्वास्थ्य, दिनचर्या और काम सब प्रभावित होता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो इसका समाधान कर सकते हैं-

ये भी पढ़ें :-महिलाएं इन समस्याओं को न करें नजरअदांज, नही हो सकता है भारी नुकसान

1-पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी मददगार है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है।

2- इस दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से अर्थराइटिस के रोगियों को बहुत फायदा होता है। इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 कली से ज्यादा इसका सेवन करने से बचें।

3-अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस बहुत कारगार उपाय है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं। ध्यान रखें इस रस के स्वाद को अच्छा करने के लिए इसमें कुछ न मिलाए। तीन महीने तक इस रस का सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।

Related Post

अनिल कपूर

श्रीदेवी और अमरीश पुरी को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- इनको करते हैं मिस

Posted by - March 5, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दिवंगत कलाकारों श्रीदेवी और अमरीश पुरी के साथ काम करने को मिस करते हैं।…

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, 37,700 के ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, तो जानें निफ्टी की उछाल

Posted by - August 9, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सकारात्मक घरेलू कारकों से शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स…
छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचाएं

छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचाने के लिए यूजीसी ने दिशा-निर्देश किया जारी

Posted by - April 6, 2020 0
  नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कोरोना महामारी में लॉकडाउन को देखते हुए छात्रों को मनोवैज्ञानिक संकट से बचने…

त्योहार के मौके पर योगी सरकार ने सरकारी अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक

Posted by - October 31, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहार के मौके पर सरकारी अफसरों की छुट्टी…