cm yogi

योगी सरकार का दिवाली तोहफा, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

490 0

लखनऊ। योगी सरकार ने राज्‍य सरकार के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर को दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया। वित्‍त विभाग द्वारा बनाए गए बोनस के प्रस्‍ताव तैयार को सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है। इसका भुगतान अक्‍टूबर की सैलरी के साथ नवम्‍बर में किया जाएगा।

आपको बता दें कि, कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत भी सैलरी के साथ देने की बात हो रही है। हालांकि अभी इस संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने तैयार किया था।

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को 30 दिन का 6,908 रुपये बोनस मिल सकता है। पहले की तरह ही बोनस का 25 प्रतिशत भाग कैश और 75 प्रतिशत जीपीएफ में भेजा जाएगा। इसके साथ ही 25 प्रतिशत ही नगद भुगतान के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस के 6,908 रुपयों में से 1,727 हाथ में मिलेंगे, बाकी का जी पीएफ में डाला जायेगा। बताया जा रहा है कि, 4800 रुपये ग्रेड पे तक के 12 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस मिलेगा।

बता दें कि, यूपी के कर्मचारी और पेंशनर मौजूदा समय में 28 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत पा रहे हैं। इसे बढ़ाकर 31 प्रतिशत किए जाने का प्रस्‍ताव है। राज्‍य के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ डीए और डीआर भी अक्‍टूबर की सैलरी के साथ नवम्‍बर में दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार जुलाई से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में भेज सकती है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार करके  सीएम के पास भेजा गया है।

Related Post

cm yogi

नमामि गंगे का बेहतरीन असर, अब गंगा में दिखाई देने लगी डाल्फिन

Posted by - November 1, 2022 0
ग्रेटर नाेएडा/लखनऊ। प्रदेश में पहले गंगा का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानुपर हुआ करता था, लेकिन आज नमामि गंगे प्रोजेक्ट से…
Varanasi

वाराणसी में रात्रिकालीन पर्यटन और स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - November 27, 2025 0
वाराणसी। काशी के ऐतिहासिक घाट और सनातन धर्म के आस्था का केंद्र काशी में मंदिर अब रात में भी चमकते…
Shivraj Singh Chouhan

विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: शिवराज

Posted by - June 1, 2025 0
लखनऊ/मेरठ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत रविवार को मेरठ में…
AK Sharma

साफ-सफाई व कचरामुक्ति में कोई कमी न रह जाय, इस बात का ध्यान रखेंगे: एके शर्मा

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अयोध्याधाम (Ayodhya Dham) में पुरुषोत्तम भगवान राम…