CM Yogi

एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की आठ नई यूनिट खोलेगी योगी सरकार

446 0

लखनऊ। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (Anti Corruption Organization) की आठ रेंज में नई यूनिट खोलने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश में संपन्न हुए 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का दायरा बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रदेश में यह नई यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। यह यूनिटें सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में सहायक साबित होंगी।

अभी तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को मिलाकर प्रदेश में कुल 11 यूनिट सक्रिय हैं। इसमें पूर्वी क्षेत्र में गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, आगरा और झांसी हैं। वहीं पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन मुख्यालय है।

एके शर्मा से यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने की मुलाकात

सरकार जिन नये क्षेत्रों में नई यूनिट खोलने जा रही है, उनमें आजमगढ़, मीरजापुर, चित्रूकट, इलाहाबाद, देवीपाटन, बस्ती, अलीगढ़ और सहारनपुर शामिल हैं। इसके लिए डीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन नासिर कमाल की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही इन जिलों में एएसपी के नेतृत्व में यूनिटें खोली जाएंगी। इनमें से चार जगहों पर ऑफिस के लिए भवन भी चिन्हित कर लिए गए हैं।

Related Post

Swachh Survekshan

सभी नगरीय निकायों में 2 अक्तूबर तक योगी सरकार चलाएगी सर्वेक्षण अभियान

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ। भारत में स्वच्छता की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग…

योगी के जंगलराज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता कर रही त्राहि-त्राहि- अखिलेश

Posted by - June 30, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी दल तैयारी में जुट गए हैं, सियासी गतिविधियां तेज…
लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Posted by - March 16, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए…