mukhtar-ansari

CM योगी की मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंसारी की रानी सल्तनत माॅल धराशायी

869 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की कार्रवाई सूबे के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक बार फिर शुरू हो चुकी है। मुख्तार की संपत्तियों पर योगी का हथौड़ा चलने का क्रम लगातार जारी है। इसके चलते शनिवार सुबह ही हजरतगंज में रानीसल्तनत नाम के मॉल को ध्वस्त किया जाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

राजधानी लखनऊ में पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं की आठ मार्च को पेशी

लखनऊ में योगी सरकार (Yogi Government) ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी के निर्देश पर हजरतगंज स्थित उसकी रानी सल्तनत बिल्डिंग को गिराया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। मुख्तार अंसारी की रानी सल्तनत धराशायी।

2005 में हुआ था ध्वस्तीकरण का आदेश

बताया जाता है कि यह अवैध काम्प्लेक्स मुख्तार अंसारी का ही है, लेकिन उनकी करीबी रानी सल्तनत बेगम के नाम पर है। इस अवैध काम्प्लेक्स का निर्माण साल 2004 के आसपास कराया गया था। इसके ध्वस्तीकरण का आदेश साल 2005 में लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सचिव विजय यादव ने दिया था।

योगी सरकार ने कसा है मुख्तार अंसारी पर शिकंजा

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लगातार माफिया और बाहुबलियों की अवैध संपत्तियों व अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पिछले काफी समय से मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसा जा रहा है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मुख्तार द्वारा कब्जा करके बनाई गई अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई हो रही है।

लखनऊ के हजरतगंज में है करोड़ो की अवैध संपत्ति

इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आज यह कार्रवाई शुरू की गई है। लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में हजरतगंज चौराहे से महज चंद कदमों की दूरी पर इस चार तल वाले काम्प्लेक्स पर कार्रवाई की जा रही है। इसका निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा न तो नक्शा पास कराकर किया गया और ना ही अन्य नियमों का पालन किया गया, जिसको लेकर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, लेकिन इस पर अब कार्रवाई शुरू हुई है। एलडीए के अधिकारी बताते हैं कि पॉश इलाके में बनाई गई इस अवैध बिल्डिंग की कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक की है।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत जनसुनवाई की, 13 गम्भीर समस्याओं का मौके पर कराया समाधान

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय अपने अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर किये गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं, कहीं…
Constitution Gallery

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराज के अंतर्गत त्रिवेणी मार्ग पर सजाई गई संविधान गैलरी (Constitution Gallery) का गुरुवार…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…