एसएसपी वैभव कृष्ण निलंबित

योगी ने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को किया निलंबित, 15 अधिकारियों का तबादला

888 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण को निलंबित ​कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक वैभव कृष्ण को सरकारी दस्तावेज लीक करने के मामले में निलंबित किया गया है।

सुधीर कुमार की जगह अब कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। कलानिधी नैथानी अभी तक लखनऊ के एसएसपी थे।  इसके अलावा गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर सिंह, रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा, सुल्तानपुर के एसपी हिमांशु कुमार समेत 14 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।

एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण एक महिला से चैट की वायरल वीडियो की गुजरात के फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आते ही निलंबित ​किए गए

एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण एक महिला से चैट की वायरल वीडियो की गुजरात के फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आते ही निलंबित ​किए गए।फोरेंसिव लैब की रिपोर्ट में वह वीडियो और चैट सही पाई गई जिसे वैभव कृष्णा ने फर्जी बताया था। फोरेंसिक जांच में सामने आय़ा कि वीडियो एडिटेड और मार्फ्ड नहीं था।

वैभव ने वायरल वीडियो के संबंध में खुद एफआईआर कराई थी। मेरठ के एडीजी और आईजी को जांच दी गई थी। जांच के दौरान आईजी ने वीडियो फोरेंसिक लैब को भेजा था । वैभव ने पत्रकार वार्ता कर शासन को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट को लीक कर दिया था।अधिकारी आचरण नियमावली के उल्लंघन किये जाने के कारण सस्पेंड हुए वैभव कृष्णा । वैभव कृष्णा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। लखनऊ के एडीजी एसएन साबत करेंगे जांच और जल्द से जल्द रिपोर्ट शासन को देनी होगी।

वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ऐसा करने के पीछे उन्हें बदनाम करने की साजिश

बता दें कि पिछले दिनों गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया था। इसे लेकर वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ऐसा करने के पीछे उन्हें बदनाम करने की साजिश रचना है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्रवाई से परेशान कुछ सफेदपोश लोग ऐसी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने लोगों से वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड न करने की हिदायत भी दी थी। इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-20 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Related Post

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

Posted by - March 25, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार…
बिजनौर में गैंगवार

बिजनौर में गैंगवार: सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बदमाशों पर हमला, दो की मौत

Posted by - December 17, 2019 0
बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम अदालत में पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी तीन बदमाशों…
Narayan dandekar

‘मैंनें जी ली अपनी जिंदगी’…कहकर बुजुर्ग ने युवक को दिया अपना बेड, नहीं रहे तीन दिन बाद

Posted by - April 28, 2021 0
नागपुर। कोरोना माहामारी के बीच एक ऐसी खबर नागपुर से सामने आई है, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश करने के…

दिल्ली का विधायक का आरोप, करण की पार्टी में दिग्गज सितारों ने ली ड्रग्स’

Posted by - July 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। करण जौहर बॉलीवुड के पार्टी किंग हैं। इसमें बॉलीवुड सितारे जमकर मस्ती करते नज़र आते हैं। अक्सर ही…