IAS अफसर के धर्मांतरण से जुड़े वीडियो पर योगी सरकार सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

634 0

लखनऊ। यूपी के एक आईएएस अधिकारी का धर्मांतरण को लेकर एक विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।.इसकी जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित कर दी है।

आईएएस अधिकारी इफ्तकारूद्दीन के इस वीडियो में इस्लाम की बादशाहत दुनिया भर में कायम करने पर बात हो रही है। साथ ही धर्म परिवर्तन के किस्से भी बातए जा रहे हैं। इफ्तिखारुद्दीन इस्लाम धर्म के प्रचार की बातें भी कर रहे हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पहले तो कानपुर पुलिस ने एडीसीपी को जांच सौंपी, अब उसके बाद शासन ने भी डीजी गोपाल मीणा के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर 7 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

आईएएस अधिकारी इफ्तकारूद्दीन अभी यूपी एसआरटीसी के चेयरमैन पद पर काम कर रहे हैं। और लखनऊ के हजरतगंज इलाके में चंद्रा अपार्टमेंट में अपनी बहिन के यहां ही रहते हैं। एक अफसर के इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गयी है।

मोहसिन रजा ने सपा पर निशाना साधा

राज्य सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने इस वीडियो को लेकर सपा पर निशाना साधा है। मोहसिन ने कहा सपा के राज में अफसर क्या-क्या करते थे लेकिन कार्रवाही नही होती थी, हमारी सरकार ने तत्काल इस पर एसआईटी का गठन किया है।

एमएच खान ने भी की जांच कराने की मांग

बीएसपी नेता एमएच खान ने भी वीडियो की जांच कराने की मांग की है। अब एसआईटी इस वीडियो की जांच करेगी इस वीडियो में जो बातें बोली गयी है उसकी भी जांच की जाएगी कि वो राजकीय आचरण नियमावली के उल्लंघन दायरे में है या नही।

 

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी के मैदागिन स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार को देर रात वाराणसी पहुंचकर वहां पर उन्होंने मैदागिन स्थित 33/11…

कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज समेत कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपना कुनबा बढाने में…

किसानों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- कानून का पालन करवाना आपका काम

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनों के संबंध में दाखिल याचिका की सुनवाई के…